Viral Video: एक बहुत ही पुरानी कहावत है कि ‘जैसी करनी वैसी भरनी’। आपने आज तक इसके कई सारे उदाहरण देखें होंगे। इसी कहावत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पहले एक बाइक सवार आता है और पास से गुजर रही महिला का बैग छीनकर भागने लगता है। तभी कुछ ऐसा होता है कि जिसे देख कोई भी यही कहेगे कि ‘जैसी करनी वैसी भरनी’।
कार ने बदमाश को सिखाया सबक
वायरल हो रहा यह वीडियो किसी सड़क का सीसीटीवी फुटेज है। दरअसल, वीडियो में आगे होता है कि जब बदमाश महिला का बैग छीनकर बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी एक कार आकर उसे टक्कर मार देती है। इससे वह गिर जाता है और जैसे ही खड़ा होता है, कार उसे फिर से टक्कर मारकर नीचे गिरा देती है। वीडियो खत्म होने तक यह सिलसिला चलता है। इस वीडियो को कुछ ही देर में हजारों बार देखा जा चुका है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: MP का एक गांव, जिसके हर घर में लगी ‘राम’ नाम की मुहर, भाजपा ने रामभक्तों से कहा- Thank You
वियतनाम का है वीडियो
इस वीडियो को Niềm Tin Cuộc Sống नाम के एक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया गया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘कार ड्राइवर का काम बहुत अद्भुत और सराहनीय था।’ इसके अलावा, वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। हालांकि, ये सभी कमेंट वियतनामी भाषा में किए गए हैं। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि यह वीडियो वियतनाम का है।
लोग कर रहे ड्राइवर तारीफ
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि शुक्र है कि सड़क पर कोई नहीं था, लेकिन अगर सड़क पर कोई होता तो बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला जाता। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि कार ड्राइवर ने सही किया वह सम्मान के पात्र हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि अच्छा किया, ड्राइवर सच में अद्भुत है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines