Bihar, Bhagalpur School Video Viral: बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए तमाम दावे किए जाते रहे हैं। सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर राज्य सरकार कई बार सवालों के घेरे में आ चुकी है। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि किस कदर अधिकारी शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर गंभीर हैं। भागलपुर का एक वीडियो सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) स्कूल में ही मटन पार्टी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्कूल में हंगामा होने की खबर पर BEO मामले को सुलझाने पहुंचे थे लेकिन वह खुद स्कूल में चल रही मटन पार्टी में शामिल हो गए। हालाँकि जैसे ही उन्हें यह पता चला कि उनका वीडियो बन रहा है तो वह इसका विरोध करने लगे।
मामला सुलझाने पहुंचे अधिकारी करने लगे पार्टी!
बताया गया कि प्रभार लेनदेन को लेकर शिक्षकों में बहस हुई थी , जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया था। इसकी जानकारी BEO को दी गई तो वह मामले को सुलझाने पहुंचे लेकिन वह खुद चल रही पार्टी में शामिल हो गए। वीडियो वायरल होने पर BEO ने कहा कि हंगामा होने की सूचना पर वह स्कूल पहुंचे, मामला शांत हो गया। अपने पैसे से पार्टी कर शिक्षकों ने मुझे आमंत्रित किया तो मैं भी उसमें शामिल हो गया।
देखिए वीडियो
वीडियो बनाने वाला शख्स कह रहा है कि यहां एक शिक्षिका के साथ मारपीट हुई है और आप यहां आकर पार्टी कर रहे हैं। BEO ने कमरे का दरवाजा बंद करते हुए शख्स को वहां से जाने के लिए कह दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, स्कूल में हुए विवाद की पुलिस जांच कर रही है।
संबंधित खबरें
दिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
2 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines