Viral Video: संगीत एक यूनिवर्सल भाषा है और सभी बाधाओं से परे है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे और दिल जीत रहे इस वीडियो पर ऊपर लिखी गई बात एक दम सही बैठकी है। इसमें भारतीय कवि और गीतकार जावेद अख्तर को पाकिस्तानी अभिनेता और गायक अली जफर के साथ ठुमके लगाते हुए दिखाया गया है।
वीडियो एक निजी सभा का है, जहां अली को किशोर कुमार द्वारा गाया गया बॉलीवुड गीत ‘जिंदगी आ रहा हूं मैं’ गाते हुए देखा जा सकता है। 1984 में आई फिल्म मशाल के लिए यह गाना खुद अख्तर ने लिखा था।
और पढ़िए –Infinix का किफायती स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च, मिलेगी तगड़ी बैटरी और बेहतरीन फीचर्स
जावेद अख्तर गए थे लाहौर
वीडियो को सबसे पहले एक रिटायर्ड बिजनेसमैन हारून राशिद ने शेयर किया था। बाद में अली जफर ने उनके पोस्ट को रीट्वीट किया। जावेद अख्तर लाहौर के फैज साहित्य महोत्सव में भाग लेने के लिए पाकिस्तान में थे।
अली जफर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘उनकी मेजबानी करना सम्मान की बात थी। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कला और संगीत सीमाओं को पार करते हैं और लोगों को एक साथ लाने का सबसे अच्छा तरीका है। प्रेम ही शांति का एकमात्र मार्ग है। अपनी उपस्थिति से हमें अनुग्रहित करने के लिए धन्यवाद @Javedakhtarjadu साहब। हमें जोड़े रखने के लिए फैज साहब का शुक्रिया।’
यह वीडियो इंटरनेट पर सभी का दिल जीत रहा है। वहीं, इससे पहले मंगलवार को ही जावेद अख्तर का एक और वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ, जो कि अभी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, अख्तर ने लाहौर में जाकर पाकिस्तान को धो दिया। लाहौर में आयोजित हुए फैज फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी को आईना दिखाया।
और पढ़िए –नहीं मिलेगा फिर ऐसा ऑफर, 5 हजार से कम में POCO X5 5G Pro खरीदने का मौका!
पाकिस्तान में पाकिस्तानियों को कही ये बात
उन्होंने कहा, ‘हम तो बंबई के लोग हैं। हमने देखा हमारे शहर पर कैसे हमला हुआ था, वो लोग नॉर्वे से तो नहीं आए थे, न इजिप्ट से आए थे। वो लोग अभी भी आपके मुल्क में घूम रहे हैं।’ जावेद ने दो टूक कहा कि ये शिकायत अगर हिंदुस्तानी के दिल में हो तो आपको बुरा नहीं मानना चाहिए।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 hr ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines