American Airlines plane tyre blows : फ्लाइट टेक ऑफ और लैंडिंग के वक्त सबसे अधिक खतरा होता है। सभी यात्रियों को पहले से ही अलर्ट कर दिया जाता है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जैसे ही फ्लाइट ने टेक ऑफ करने के लिए रफ्तार भरी, उड़ने से चंद सेंकड पहले ही उसके कई टायर फट गए। उससे सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में आ गई लेकिन गनीमत रही कि सभी बच गए।
इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट को टेकऑफ करते देखा जा सकता है। हालांकि टेकऑफ होने से पहले ही इस जहाज के टायर फट गए और उसे रुकना पड़ा। अमेरिकन एयरलाइंस का विमा बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होते होते बच गया। यह विमान फ्लोरिडा हवाई अड्डे से उड़ान भर रहा था।
उड़ान भरने से पहले ही फटा टायर
उड़ान भरने के चंद सेकंड पहले ही विमान के कई टायर एक साथ फट गए। हालांकि पायलट ने विमान को ना उड़ाने का फैसला किया और जहाज रनवे पर एक किनारे खड़ा हो गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान के टायर से तेजी से धुआं निकल रहा है।
देखें वीडियो
बताया गया कि विमान में कम से कम 174 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। इसमें से कोई भी चोटिल नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। इस विमान के दुर्घटना के बाद अन्य फ्लाइट की उड़ान पर कोई असर नहीं पड़ा है। एयरलाइन्स की तरफ से यात्रियों से माफी मांगी गई है।
यह भी पढ़ें : शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल, ऐसा रोज होता है: बच्चों ने खोली पोल
फ्लाइट में सवार यात्रियों को उस विमान से नीचे उतराया गया और एयरपोर्ट पर वापस भेज दिया गया। कुछ समय में दूसरे विमान की व्यवस्था हुई और फिर यात्रियों को भेजा गया।
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
8 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines