हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अब हाथ से नहीं लिखना पड़ेगा होमवर्क! बटन दबाते ही पूरा जाएगा काम; देखें वीडियो

Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मशीन कंटेंट लिख रही है। बताया जा रहा है कि मशीन को एक भारतीय युवक ने डिजाइन किया है। इस मशीन की लिखावट देखकर लोग हैरानी और चिंता जता रहे हैं।

विज्ञापन

Viral Video :  AI और तकनीक का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है, तरह-तरह के नए सॉफ्टवेयर और मशीनें बाजार में पहुंच रही हैं। पढ़ाई करने में छात्र भी तकनीक में रुचि ले रहे हैं और रिसर्च कर रहे हैं। नौकरी, व्यवसाय समेत तमाम चीजों में AI का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। पढ़ाई के लिए भी स्कूलों में AI का उपयोग किया जा रहा है लेकिन लिखने के लिए AI का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है? एक शख्स ने इसका भी तरीका खोज लिया है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मशीन अपने पास कागज पर हैंडराइटिंग में नोट्स तैयार कर रही है। इस मशीन में इंसान की जरूरत ही नहीं है। मशीन अपने आप पन्ने पलट रही है, कॉपी को ठीक कर रही है। एक शख्स थोड़ी दूर बैठकर देख रहा है कि आखिर मशीन लिख क्या रही है। वीडियो के कैप्शन में दावा किया गया है कि यह एक एआई बेस्ड मशीन है, जिसे भारतीय इंजीनियर ने जुगाड़ से तैयार किया था।

मशीन की लिखावट को पहचानना मुश्किल 

मशीन द्वारा लिखे गए पेज को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि यह हाथ से लिखा गया है या किसी मशीन ने लिखा है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खूब वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो 11 लाख से अधिक लोग देख चुके थे। हजारों की संख्या में लोगों ने कमेंट्स किया है।

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया पर यूजर ने लिखा कि अगर छात्र इसे ठीक तरीके से इस्तेमाल करना सीख जाएं तो उन्हें होमवर्क करने की जरूरत ही क्या है? एक ने लिखा कि ये हमारे समय में क्यों नहीं था। एक ने लिखा कि मैं असमंजस में हूं.. ये उसके लिए काफी बुरा है क्योंकि, अब वह पढ़ाई नहीं करेगा या ज्यादा होमवर्क नहीं करेगा.. लेकिन अगर उसने पहले से ही ऐसी नई मशीन डिजाइन कर ली है, तो, क्या उसे पढ़ाई करने या होमवर्क करने की भी जरूरत है?

यह भी पढ़ें : किस जानवर के 95% बच्चे नहीं हो पाते जवान? जानें ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस मशीन को केरल के रहने वाले देवदत्त नाम के युवक ने बनाया है। वह एक डिजाइनर, इंजीनियर और उद्यमी हैं। दवा है कि मशीन में एक रोबोटिक हाथ है और एक कैमरे लगा है। जो लिखे गए कंटेंट को पढ़कर कुछ ही देर में उसे हाथ की लिखावट में पेज पर उतार देती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola