हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘घुटनों पे बैठ वरना भेजा उड़ा दूंगा', दिल्ली के क्लब में गुंडई का वीडियो वायरल, बाउंसरों की हालत हुई खराब

Delhi Club Firing Video Viral : दिल्ली में एक क्लब के बाहर हुई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सवाल उठाए जा रहे हैं कि दिल्ली में पुलिस या कानून का राज है या नहीं!

विज्ञापन

Delhi Club Firing Video Viral : दिल्ली में गुंडों, बदमाशों के हौसले कितने बुलंद हैं, ये आप हाल ही में हुई एक घटना से अंदाजा लगा सकते हैं। कभी छोटी-छोटी बात पर हत्या हो जाती है तो कभी दिन दहाड़े लोगों को गोलियों से भून दिया जाता है। अब एक क्लब में घुसकर गुंडई करते बदमाशों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाइए कि दिल्ली पुलिस का खौफ लोगों में कितना बचा है।

मामला दिल्ली के सीमापुरी इलाके का है, जहां एक क्लब के बाहर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने क्लब पर एक दर्जन से ज्यादा गोलियां चलाई हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चार से पांच लोग क्लब के बाहर पहुंचे। पिस्तौल का डर दिखाकर बाउंसरों को जमीन पर बैठा दिया और दो बदमाश अंदर चले गए।

क्लब के गेट पर एक महिला बाउंसर भी तैनात थी। इस महिला को देखकर एक बदमाश ने कहा कि मैडम आप यहां बैठे रहो। कुछ देर बाद सारे बदमाश बाहर एकत्रित हुए और क्लब पर दे दना दन फायरिंग शुरू कर दी। सभी बदमाशों ने क्लब पर दर्जनों बार फायरिंग की और टहलते हुए आराम से चले गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ और फायरिंग क्लब मालिक को धमकाने और रंगदारी वसूलने के लिए की गई थी। ये घटना 5 सितंबर को हुई, जिसमें चार लोगों के शामिल होने की जानकारी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : अजगर ने ली दादी की जान तो लोगों ने कर दी ‘मॉब लिंचिंग’, पीट-पीटकर कर दी हत्या

विज्ञापन

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठाये जा रहे हैं कि दिल्ली में पुलिस का राज बचा है या अब गुंडों का शासन चल रहा है? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आधी दिल्ली पुलिस जनता को परेशान करने में लगी है और आधी नेताओं को संभालने में, एलजी साहब और सरकार आपस में लड़ रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि शर्म आती है ये कहते हुए कि दिल्ली देश की राजधानी है। दिल्ली को बचाओ लो कोई!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola