Amazon Delivery: सोशल मीडिया कई अजीब पोस्ट वायरल होती रहती हैं। इन दिनों एक शख्स की पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें उसने बताया कि दो साल पहले कैंसिल किए एक ऑर्डर की उसको अब डिलीवरी मिली है। यूजर ने लिखा कि 1 अक्टूबर, 2022 को अमेजन पर प्रेशर कुकर का ऑर्डर दिया था, लेकिन कुछ कारणों के चलते जिस ऑर्डर को कैंसिल कर दिया गया था, अब यही ऑर्डर उसको प्राप्त हुआ है।
2022 में किया ऑर्डर, अब मिला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक जय नाम के यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया जिसमें उसने लिखा कि 1 अक्टूबर, 2022 को अमेजन पर प्रेशर कुकर का ऑर्डर दिया था। हालांकि, योजनाओं में बदलाव के कारण, उन्होंने कुछ ही समय बाद ऑर्डर कैंसिल कर दिया, जिसके बाद उसको रिफंड भी मिल गया था। ये कहानी यहीं पर खत्म नहीं होती है। इसमें दो सला बाद फिर से एक मोड़ आया। 28 अगस्त, 2024 को उनके दरवाजे पर एक डिलीवरी वाला आया, जो वही कैंसिल किया हुआ ऑर्डर लेकर आया था।
अब वायरल हो रहे पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 2 साल बाद मेरा ऑर्डर डिलीवर करने के लिए अमेजन को धन्यवाद। लंबे इंतजार के बाद रसोइया खुश है, यह एक बहुत ही खास प्रेशर कुकर होगा।
यूजर्स बोले मंगल ग्रह में बना होगा!
सोशल मीडिया यूजर्स ने जय की कहानी को खूब सराहा, कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि प्रेशर कुकर मंगल ग्रह में बना होगा। एक यूजर ने कहा, वे इसे सचमुच पका रहे थे। एक ने लिखा, यह ‘मंगल ग्रह में बना होना चाहिए’। इसपर जय ने लिखा कि अब मेरा प्रेशर कुकर फैमस हो चुका है।
इसी बीच अमेजन ने पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, नमस्कार, हमें यह सुनकर दुख हुआ, कृपया हमारी सहायता टीम को इसकी सूचना दें। इस पर जय ने लिखा क्या रिपोर्ट करें? ऑर्डर कैंसिल कर दिया गया और 2022 में वापस कर दिया गया? अब मैं इसके लिए भुगतान कैसे करूँ?
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
32 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines