Gujarat Flood : गुजरात के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। वडोदरा समेत कई हिस्सों में जलभराव से जीवन अस्त वस्त हो गया है। 18 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया जबकि 300 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया। इतना ही नहीं 29 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी बीच एक शख्स ने बाढ़ के गंदे पानी में डूबी 50 लाख की कार की फोटो शेयर कर दिल तोड़ने वाली बात कही है।
गुजरात में 30 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसी बीच Reddit पर एक यूजर ने पानी में डूबी मारुति सुजुकी सियाज़, एक फोर्ड इकोस्पोर्ट और एक ऑडी ए6 की फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर कर यूजर ने लिखा कि अब जीने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।
Reddit पोस्ट पर आ रहे ऐसे कमेंट्स
ये Reddit पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और इस पर तमाम लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा प्रावधान बनना चाहिए कि इस तरह के जलभराव के लिए नगर निगम को जिम्मेदार ठहराया जाए और उन पर कार्रवाई की जाए। एक ने लिखा कि कार डूब गई कोई बात नहीं, सुना है बाढ़ के पानी में मगरमच्छ घूम रहे हैं। सतर्क रहें।
There’s nothing left to live for anymore…
byu/Lazy_Management_6206 inCarsIndia
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगर आपने बीमा नहीं कराया है तो भारी नुकसान हो सकता है। पानी भर जाने के कारण अगर इंजन चालू नहीं हुआ है तो क्या इसे आसानी से ठीक नहीं किया जा सकता? एक ने लिखा कि देश में टैक्स तो हिमालय जितना लिया जाता है और सुविधा नाम मात्र की मिलती है। भारत के लोगों का दुर्भाग्य है ये!
यह भी पढ़ें : सर्कस में स्टंट के दौरान हुई दुर्घटना का वीडियो वायरल, भौंचक्के रह गए सब
रिपोर्ट्स की मानें तो गुजरात में बारिश से हाहाकार मचा है।गुजरात के 33 जिले बारिश और जलजमाव से प्रभावित बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, IMD ने कच्छ, द्वारका, जामनगर, मोरबी, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़, राजकोट, बोटाद, गिरसोमनाथ, अमरेली और भावनगर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है जबकि नॉर्थ गुजरात, साउथ गुजरात और सेंट्रल गुजरात में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines