मॉनसून सीज़न में आसमान से बरसते पानी को देखते हुए चाय की चुस्कियां लेना किसे अच्छा नहीं लगता? हालांकि ये लुत्फ केवल घर की बालकनी में ही उठाया जा सकता है, बाहर निकलने वालों को तब खासी परेशानी हो जाती है, जब घर तक पहुंचने के लिए कोई साधन नहीं मिलता।
पिछले तीन-चार महीने में कैब ड्राइवर और राइडर के बीच चैट के कई स्क्रीनशॉट वायरल हुए हैं। एक और अजीबोगरीब स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। बारिश के मौसम में एक कैब ड्राइवर ने राइड लेने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उसका मन नहीं था। जी हां, ड्राइवर का मैसेज चैट अब इंटरनेट पर लोगों को गुदगुदा रहा है।
ये है पूरा वाक्या
एक ट्विटर यूजर ने अपने एक्सपीरियंस के बारे में बताया जब उसने एक कैब बुक किया। अक्सर, जब लोग UBER कैब बुक करते हैं तो ड्राइवर का मैसेज आता है कि कहां पर जाना है। इस पर लोग जवाब देते हैं और ड्राइवर को अपने पास के लोकशन पर बुलाते हैं. लेकिन इस बार कुछ अलग देखने को मिला।
दिल्ली में बारिश हो रही थी और रिया कासलीवाल नाम की लड़की ने कैब बुक किया। उसने ड्राइवर को यह बताने के लिए उबर ऐप के मैसेज फीचर का इस्तेमाल किया कि उसे कहां जाना है। हालांकि ड्राइवर का जवाब देख आप दंग रह जाएंगे।
पहले ड्राइवर लड़की से पूछता है – कहां जाना है? जब वो जवाब में अपनी लोकेशन बताती है – ग्रीन पार्क सर, तो ड्राइवर का मूड ही बदल जाता है। वो पूछता है – इस मौसम में ? लड़की जवाब में पूछती है – आप आ रहे हैं ना? ड्राइवर फिर लिखता है- ‘क्या करूं?’ लड़की दोबारा वही सवाल पूछती है, ‘आ रहे हैं क्या सर।’ इस बार ड्राइवर दिल की बात लिख देता है- ‘मन नहीं करता।’ ड्राइवर का ये अंदाज देखकर जहां लोग हैरान हैं, वहीं उन्हें हंसी भी आ रही है। अब तक इस ट्वीट को 7600 से भी ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं, जबकि करीब 500 रिट्वीट भी इसे मिले हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines