Viral News: रोटी, कपड़ा और मकान इंसान की बुनियादी जरूरत होती हैं। अच्छी सेहत के लिए अच्छा और हेल्दी खाना बहुत जरूरी होता है। लोग पैसा कमाते हैं ताकि वो अच्छे से अच्छा जीवन बिता सकें। लेकिन एक गांव ऐसा है जहां के एक भी घर में खाना नहीं बनता है। सबके घर में रसोई हैं लेकिन खाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ऐसे कैसे हो सकता है कि पूरा गांव ही खाना ना बनाए? फिर वह सब लोग खाना कहां से लाते हैं? इन सारे सवालों के जवाब आज आपको देंगे।
गांव में सामुदायिक रसोई
गुजरात में एक गांव ऐसा है जहां पर लोगों ने अपने घरों में खाना बनाना छोड़ दिया है। यहां पर यह परंपरा बुजुर्गों में अकेलेपन की बढ़ती समस्या के समाधान के रूप में शुरू की गई। इस गांव में घरों में खाना ना बनाकर एक सामुदायिक रसोई में खाना पकाया जाता है। इसमें दिन में दो बार खाना मिलता है, जिसके लिए हर घर से महीने के 2000 का भुगतान किया जाता है। इसको शुरू करने वाले गांव के सरपंच पूनमभाई पटेल थे। इस पहल से गांव में एकता बढ़ी है।
ये भी पढ़ें: Video: बिहार में पौधा तोड़ने पर बच्चे को दी तालिबानी सजा! बेगूसराय में जंजीर में बांधकर पीटा
बुजुर्गों की संख्या सबसे ज्यादा
इस रसोई को चलाने का मकसद यहां के निवासियों के स्वास्थ्य और सामाजिक संबंधों में सुधार लाना है। उनकी इस पहल से दूसरे गांवों में भी एकता पैगाम जाता है। जानकारी के मुताबिक, इस गांव में सबसे ज्यादा संख्या बुजुर्गों की है। यह परंपरा बुजुर्गों में अकेलेपन की बढ़ती समस्या के समाधान के रूप में शुरू हुई थी। इस गांव के युवा शहरों या विदेश में जाकर बस गए हैं। एक वक्त पर इस गांव की संख्या 1100 लोगों की थी, जिसमें अब केवल 500 लोग ही बचे हैं।
खाना बनाने के लिए रोज बाहर से रसोइया आता है। लगभग 11 हजार रुपये महीने का भुगतान रसोइये को किया जाता है। इस रसोई में कई तरह की पारंपरिक गुजराती डिशिज बनाई जाती हैं। खाना खाने के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाला एक AC हॉल बना हुआ है। यह दिखाता है कि कैसे एक साधारण विचार महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
ये भी पढ़ें: Video: बुजुर्ग दंपति ने प्लेन में की ऐसी हरकत, एयरलाइन ने उनके सफर करने पर ही लगाया बैन
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines