हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral: बॉयफ्रेंड ने छोड़ा तो पुलिस को लगाया फोन, जवाब मिला- तुम भाग्यशाली हो, 'राइट मैन' तुम्हारा इंतजार कर रहा

विज्ञापन
Viral news, boyfriend, china, police lover couple fight

China Viral News: चीन में एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के छोड़ने पर पुलिस को फोन लगा दिया। उसने लड़के को पकड़ने का आग्रह किया। लेकिन पुलिस वाले ने कुछ इस तरह जवाब दिए की रोती हुई युवती शांत हुई और अपने गम को भूल गई। इन दिनों इस पुलिस वाले और युवती की बातचीत चीन के सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक इस खबर पर सोशल मीडियो पर अलग-अलग ऐप 10 मिलियन तक व्यू आ रहे हैं।

दोनों के बीच 6 साल से रिलेशनशिप

जानकारी के मुताबिक यह मामला पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत का है। एक लड़की ने पुलिस को फोन किया। फोन पर लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का पता लगाने के लिए कहा। लड़की का दावा था कि दोनों के बीच 6 साल से रिलेशनशिप है। अब बॉयफ्रेंड ने उसे छोड़ दिया है।

और पढ़िए –Chinese Spy Balloon: अमेरिका ने मिसाइल दागकर चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया, देखें वीडियो

विज्ञापन

लड़की और पुलिस के बीच बातचीत

लड़की रोते हुए… ‘मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उसने मेरे साथ ऐसा क्यों किया?’ मुझे छोड़ने कार कारण जानना है। पुलिस अधिकारी- उसने तुम्हें पहले ही बहुत चोट पहुंचाई है। क्या तुम फिर से उसके साथ जुड़ सकोगी? तुम्हें पता होना चाहिए कि इस समस्या की जड़ क्या है? उसे अपना फायदा उठाने का कोई मौका न दो। ऐसा मत सोचो कि तुम अनलकी हो। बजाय इसके सोचों की तुम भाग्यशाली हो। हो सकता है ‘राइट मैन’ तुम्हारा इंतजार कर रहा हो।

बॉयफ्रेंड का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दो-पुलिस 

आगे पुलिस अधिकारी ने कहा, बॉयफ्रेंड का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दो। अपना मन शांत रखे। सभ्य तरीके से उससे अपना संबंध खत्म कर लो। अकेले मत रहो और बुरे विचार रखने के बजाय लोगों से घुलो-मिलो। चीन के सोशल मडिया पर लोग पुलिस अधिकारी की तारीफ कर रहे हैं। उसके सुझ-बुझ की सराहना कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी व युवती के बीच की बातचीत नेटिजन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। यूजर्स बार-बार इसे पढ़ रहे हैं। कमेंट में युवती को लड़के से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola