silent wedding video viral :शादियों में बैंड बाजा और डीजे ऐसी चीजे हैं, जिनके बिना शादी अधूरी लगती है लेकिन अब लोग अब बिना शोर शराबे की शादियां भी कर रहे हैं। ऐसी ही एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ना तो बैंड बाजा का इस्तेमाल किया और ना ही डीजे का, इसके बावजूद लोग डांस करते दिखाई दिए। Silent शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।
Silent पार्टी के कई सारे क्लब हैं, जहां तब तक आपको शांति महसूस होगी जबतक आप कान में हेडफोन नहीं लगा लेते। कान में हेडफोन लगाते ही आपको म्यूजिक की धुन सुनाई देगी और आप डांस करना शुरू कर सकते हैं। वहां मौजूद सभी लोगों के पास हेडफोन होता है और सारे हेडफोन एक डिवाइस से जुड़े होते हैं। सभी को एक गाना, एक ही साथ सुनाई देता है।
इसी तरह एक शादी हुई है, इस शादी में ना तो बैंड बाजा था और ना ही डीजे। यहां सभी बारातियों को एक-एक हेडफोन दिया गया था। उसे लगाकर म्यूजिक सुनते हुए लोग डांस कर रहे थे। इस बारात में किसी तरह का ध्वनि प्रदूषण नहीं था। अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि अगर हमारे यहां ऐसे ही बारातियों को हेडफोन दे दिए जाएं तो आधे हेडफोन गायब हो जाएंगे। एक ने लिखा कि अगर लोगों को पता ना चले कि ये नाच कैसे रहे हैं तो लोग उन्हें पागल कहेंगे। एक ने लिखा कि ऐसी बारात का क्या मतलब, इससे अच्छा लड़की की ही होम डिलीवरी करवा लेते।
बता दें कि वीडियो शेयर कर लड़की ने बताया कि जहां से बारात गुजरने वाली थी, वहां एक कैंसर अस्पताल था। ऐसे में वहां डीजे और किसी तरह की आवाज की परमिशन नहीं थी। इसलिए साइलेंट बारात निकाली गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
20 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
23 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines