खाना बनाते वक्त प्रेशर कुकर के ब्लास्ट की कई खबरें सामने आती रहती है। हमें इस दौरान कई तरह सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पंजाब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दिखाई दे रहा है कि किचन में काम करती महिलाओं के बीच अचानक कुकर में ब्लास्ट हो गया। कुकर ब्लास्ट का वीडियो बेहद डरावना है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किचन में दो महिलाएं काम कर रही हैं, गैस पर कुकर रखा हुआ है। पास में ही एक बच्चा खेल रहा है जबकि टेबल पर एक शख्स बैठा हुआ है। अचानक कुकर में ब्लास्ट हुआ और कुकर छत को तोड़ दिया। पूरे किचन में धुंआ-धुंआ हो गया। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है?
बताया जा रहा है कि महिला कुकर में साग पका रही थी। कुकर में गैस अधिक बन जाने के कारण ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद सभी जान बचाने के लिए वहां से भागते दिखाई दिए। हालांकि इस घटना में किसी तरह की जान की हानि नहीं हुई है। घटना का भयावह वीडियो सोशलमीडिया पर सामने आया है।
बताया जा रहा है कि घटना पंजाब के पटियाला की है। घटना के वक्त घर में चार लोग मौजूद थे जिसमें एक बच्चा भी शामिल था। कुकर ब्लास्ट के बाद सभी अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग निकले। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लास्ट के बाद किचन में रखे सामान बिखर गए। पूरा घर भांप से भर गया।
कुकर फटने के यह भी हो सकते हैं कारण
प्रेशर कुकर फटने के कई कारण है, जैसे ठीक से सफाई ना करना, जरूरत से काम पानी भरना, जबरदस्ती खोलने की कोशिश करना, क्षमता से अधिक खाना पकाना, सीटी और रबड़ की ठीक से सफाई ना करना समेत आदि कारण हो सकते हैं।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines