Horse With Broken Leg Video Goes Viral: जानवरों से प्रेम करने वाले लोग उनकी भाषा आसानी से समझ जाते हैं। ऐसे कई लोग हमारे आसपास रहते हैं जो जानवरों के व्यवहार और उनके हाव भाव को अच्छी तरह पहचानते हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो में एक घोड़ा है, जिसका एक पैर खराब हो चुका है। एक पैर ना होने की वजह से उसे चलने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि घोड़े का एक पैर नहीं है, एक पैर ना होने की वजह से वह काफी निराश रहता था क्योंकि वह दौड़ भाग नहीं कर पाता था। इसके बाद घोड़े के मालिक ने उसके लिए एक कृतिक पैर की व्यवस्था करने की योजना बनाई। वीडियो में घोड़े का मालिक उसे कृत्रिम पैर पहनाता दिखाई दे रहा है।
जब घोड़ा कृत्रिम पैर पहनकर तैयार हुआ तो वह उछलने लगा। जब उसे लगा कि वह दौड़ सकता है तो वह मैदान में दौड़ने लगा। जैसे वह अपनी खुशी का इजहार कर रहा था। वीडियो शेयर कर @mywayTurkey X अकाउंट से लिखा गया कि इसकी खुशी देखने लायक है, जिसके कृत्रिम पैर लगे हैं। वह अपने मालिक की बदौलत एक अद्भुत जीवन जी पा रहा है।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि यह एक दिल छू लेना वाला वीडियो है, इसने मेरा दिल जीत लिया है। एक ने लिखा कि मुझे यह देखकर बड़ी खुशी हो रही है कि घोड़े का मालिक उसकी अच्छे से देखभाल कर रहा है। एक ने लिखा कि किसी ने सही है कि इंसान जानवरों के लिए हैं और जानवर इंसानों के लिए। एक अन्य X यूजर ने लिखा कि ये घोड़ा बड़ा ही किस्मत वाला है कि इसको एक अच्छा मालिक मिला है, जो उसकी खुशी कभी ख्याल रखता है।
बता दें कि इस वीडियो को @TheFigen_ X अकाउंट से रिपोस्ट किया गया है, जिसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। रिपोस्ट किए जाने के बाद इस वीडियो को दस मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। 92 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो लाइक किया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines