Walkie Talkies Blast in Lebanon : लेबनान में पेजर में हुए धमाके की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। पेजर ब्लास्ट की खबर सुनकर दुनिया भर की खुफिया एजेंसियां हैरान हैं। पेजर में हुए सीरियल ब्लास्ट के एक दिन बाद ही लेबनान में फिर से कई धमाके हुए। बताया जा रहा है कि ये धमाका उस वक्त हुआ जब पेजर धमाके में मरे लोगों की अंतिम यात्रा निकाली जा रही थी। इस ब्लास्ट का वीडियो सामने आया है।
वीडियो में बेरूत के दक्षिणी शहर में लोग हिज्बुल्लाह लड़ाकों और बच्चों के अंतिम संस्कार जुलूस में शामिल हैं, जिनकी मंगलवार को ब्लास्ट में जान चली गई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित है और कई गाड़ियां वहां मौजूद हैं। अचानक भीड़ में ब्लास्ट हुआ और चीखते हुए लोग वहां से भागने लगे। बताया जा रहा है कि ये ब्लास्ट बुधवार को लेबनान के शहरों में हुआ, जिसमें कम से कम से नौ लोगों की मौत की खबर सामने आई है और 300 से अधिक लोग घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि पेजर के बाद इस बार वॉकी-टॉकी में ब्लास्ट हुआ है। वॉकी-टॉकी में भी एक के बाद एक ब्लास्ट हुए हैं, जिसके बाद लेबनान ही नहीं पूरी दुनिया के लोग हैरान हैं कि आखिर ये हो क्या हो रहा है। हिज्बुल्लाह ने इजरायल को जिम्मेदार बताया और जवाबी कार्रवाई करने की धमकी दी है, जिससे अब एक बार फिर तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
माना जा रहा है कि पेजर के बाद हुए बिस्फोट की वजह से लेबनान में मृतकों की संख्या में बड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। जिन वॉकी टॉकी में इस बार ब्लास्ट हुआ है उसका नाम ICOM V 82 बताया जा रहा है, ये जापान में बनते हैं। ब्रिटिश न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया था कि इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद ने ही हिज्बुल्लाह के 5000 पेजर्स में विस्फोटक लगाए थे।
यह भी पढ़ें : पेजर के बाद वॉकी-टॉकी ब्लास्ट, हिजबुल्लाह के पीछे ‘हाथ धोकर’ पड़ा इजराइल
लेबनान में चल रहे ब्लास्ट के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने मीटिंग बुलाई है। UNSC प्रेसीडेंट सैमुअल जबोगार ने इसकी जानकरी दी है, जो UNSC में स्लोवाकिया के राजदूत हैं। इस मीटिंग के लिए अरब देशों की तरफ से अल्जीरिया ने अनुरोध किया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
2 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
3 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
5 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
8 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
9 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
9 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
9 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines