NASA Sends Cat Video To Earth From Spaceship: नासा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने हाल ही में बताया कि उसने 19 मिलियन मील (31 मिलियन किलोमीटर) दूर अंतरिक्ष यान से लेजर तकनीक का इस्तेमाल कर एक वीडियो HD में प्रसारित किया गया है। वीडियो में एक बिल्ली को दिखाया गया जो एक लाइट का पीछा करती दिखाई दे रही हैं।
नासा ने वीडियो को ट्वीट किया और बताया कि हमने अभी अंतरिक्ष से लेजर के माध्यम से पहला अल्ट्रा-एचडी वीडियो स्ट्रीम किया है। और यह टेटर्स, एक टैबी बिल्ली का वीडियो है। यह परीक्षण आगे एक बड़ी छलांग लगाने में मदद करेगा, मनुष्यों को मंगल ग्रह पर भेजने जैसे मिशन में सहायता मिलेगी।
बता दें कि इस वीडियो को प्रसारित करने के लिए नासा ने Psyche probe पर मौजूद एक लेजर ट्रांसीवर का उपयोग किया, जो मंगल और बृहस्पति के बीच मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट (Main Asteroid Belt) में कुछ खास खोज की यात्रा पर है। जब इसने वीडियो भेजा, तो यह पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से 80 गुना अधिक दूरी पर था।
नासा ने बताया कि डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस प्रयोग ने 11 दिसंबर को 19 मिलियन मील दूर से एक अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन स्ट्रीमिंग वीडियो प्रसारित किया। 19 मिलियन मील दूर मतलब 31 मिलियन किलोमीटर, जो पृथ्वी-चंद्रमा की दूरी का लगभग 80 गुना है। नासा का यह प्रयोग फ्लाइट लेजर ट्रांसीवर नामक अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के माध्यम से हुआ जिसमें 267 MBPS (मेगाबाइट प्रति सेकंड) की स्पीड से वीडियो सिग्नल को पृथ्वी तक पहुंचने में 101 सेकंड का समय लगा।
पहली बार लेजर तकनीक के माध्यम से HD वीडियो प्रसारित करने के लिए बिल्ली का उपयोग करने पर बताया गया कि 1928 की शुरुआत में जब टीवी टेलीकास्ट की टेस्टिंग की गई थी तो कार्टून के रूप में ‘फेलिक्स द कैट’ को दिखाया गया था, जिसे आज भी याद किया जाता है। वहीं NASA के इस प्रयोग के सफल होने पर मंगल ग्रह पर मनुष्यों को भेजने जैसे मुश्किल और कठिन मिशन में जरूरत पड़ने पर तेजी से बातचीत करना और डेटा ट्रांसफर करना संभव है।
संबंधित खबरें
Ketu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
4 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines