हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: महिला के अंदर जा घुसा 4 फीट लंबा सांप, निकालते वक्त हिल गई डॉक्टर...जिंदा था

विज्ञापन

Snake Video: इंटरनेट पर एक से बढ़कर एक वीडियो हमें देखने को मिलते हैं। कभी तो हमें यकीन ही नहीं होता कि आखिर ऐसा कैसे संभव है, लेकिन हकीयत में कुछ आश्चर्यजनक चीजें हो जाती हैं। जैसे अब एक वीडियो सामने आया है, इसमें एक महिला के अंदर सांप जा घुसा है। सांप को निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां तक सांप निकलते के बाद डॉक्टर भी हिल गई, क्योंकि सांप जिंदा था।

सांप ऐसे घुस गया पेट में

सांप करीब आ जाए तो किसी की भी हालत खराब हो जाती है। सांपों के खतरनाक जहर के कारण कोई उनसे टक्कर लेने की हिम्मत नहीं जुटाता है। अब जो एक वीडियो सामने आई है, उसने सभी को हिलाकर रख दिया है। बताया गया कि महिला सो रही थी, जब मुंह के रास्ते एक सांप उसके पेट में जा पहुंचा। डॉक्टरों की एक टीम ने जैसे-तैसे ऑपरेशन चलाकर सांप को महिला के पेट से बाहर निकालने में सफलता पाई।

ट्विटर पर Fascinating Footage नाम के अकाउंट द्वारा इस वीडियो को डाला गया है। वीडियो में महिला ऑपरेशन थियेटर में लेटी नजर आ रही है। वहीं, एक महिला डॉक्टर भी वहां दिखती है, जिसका बाद में डरने वाला क्षण भी देखने को मिला। अब कोई भी उसका हाल वैसा ही होता। दरअसल, जैसे ही महिला के अंदर से सांप निकाला सांप जिंदा खतरनाक रूप में दिखा।

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें