हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गैस पाइप लाइन में बम की तरह बलास्ट, होटल जलकर राख, वीडियो में कैद हुआ मंजर

Nalasopara Fire Video : मुंबई से सटे नालासोपारा में एक होटल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि नगर पालिका की टीम की लापरवाही से हादसा हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Nalasopara Fire Video : मुंबई के करीब पालघर के नालासोपारा इलाके में नगर पालिका की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब चार लोगों के घायल होने की खबर है जबकि एक होटल जलकर राख हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नालासोपारा में बड़ा हादसा

बताया जा रहा है कि नगर पालिका की टीम नाले की चौड़ीकरण के लिए खुदाई कर रही थी लेकिन टीम को इस बात की खबर ही नहीं थी कि वहां गैस की पाइप लाइन भी है। नाले की खुदाई के दौरान हाइड्रोलिक मशीन से पाइप लाइन को नुकसान पहुंचा और गैस रिसाव होने लगा।

ब्लास्ट से दहशत

हालांकि रिसाव की जानकारी मिलते ही काम को रोक दिया गया लेकिन गैस का लीकेज नहीं रोका जा सका। परिणाम स्वरूप अधिक रिसाव के बाद अचानक एक ब्लास्ट हो गया और आग लगी। आग में द्वारका होटल जलकर राख हो गया और चार लोगों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन


घटना में चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें सुंदर बी शेट्टी (62), गोपाल एस बंगेरा (70), चंद्र मगरकर (45) और राजा कुमार शाह (27) शामिल हैं। 70 साल के बंगरा की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को नजदीकी अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है।


आग की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर फ्रायरब्रिगेड स्टेशन है। हालांकि ये साफ नहीं है कि आग लगने के कितने देर बाद फायरब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola