UP Vidhan Sabha Pan Masala : उत्तर प्रदेश की विधानसभा में विधायक द्वारा गुटखा थूके जाने का मामला सामने आया है। विधानसभा स्पीकर ने इस पर नाराजगी जताई है और सभी विधायकों को चेतावनी दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने खुद वहां खड़े होकर गुटखे के दाग को साफ करवाया। इसके बाद जब स्पीकर चेयर पर पहुंचे तो उन्होंने इसको लेकर सभी विधायकों से अपील की और चेतावनी दी। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले स्पीकर सतीश महाना ने बताया कि सदन के गेट पर गुटखा थूके जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने खुद सफाई करवाई है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज के जरिए उन्होंने गुटखा थूकने वाले विधायक की पहचान कर ली थी लेकिन वह नाम सार्वजनिक नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि हम किसी का अपमान नहीं करना चाहते लेकिन हमने सीसीटीवी फुटेज देख लिया है।
क्या बोले स्पीकर सतीश महाना?
इसके बाद सदन की कार्यवाही शुरू होने पर सतीश महाना ने कहा कि किसी सदस्य ने पान गुटखा खाकर सदन के गेट पर ही अपनी सेवाएं दे दी थीं। मैंने उसे साफ करवाया है, मैं नाम लेकर अपमानित नहीं करना चाहता। सभी सदस्यों से निवेदन है कि अगर वह अपने किसी साथी को ऐसा करता देखें तो तुरंत रोक दें। यह हम सबकी विधानसभा है, पूरे उत्तर प्रदेश की विधानसभा है। इसे साफ-सुथरा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। मैं किसी का नाम नहीं ले रहा लेकिन वह अपने आप खुद आकर स्वीकार कर लेंगे तो ठीक है, नहीं तो मैं बुलवा लूंगा।
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अगली बार माननीय सदस्य को बुलाकर उन्हीं से सफाई करवाई जाए। एक ने लिखा कि ऐसे विधायक का नाम सामने आना ही चाहिए, क्योंकि जो विधानसभा को गंदा कर सकता है वह अपने क्षेत्र में क्या ही सफाई रखता होगा?
यह भी पढ़ें : पैसे निकालने आए मां-बेटे से कैशियर की बदतमीजी, वीडियो बनाकर किया वायरल
एक अन्य ने लिखा कि विधानसभा में पान मसाला थूकने के बाद वे चर्चा करेंगे कि हम अपने उत्तम प्रदेश को कैसे स्वच्छ बना सकते हैं। उम्मीद है कि वे दोबारा ऐसा नहीं करेंगे। एक अन्य ने लिखा कि यह पहली बार था, आपने चेतावनी देकर छोड़ दिया लेकिन आगे से कोई ऐसा करे तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसे विधायक को शर्म नहीं आई? कठोर एक्शन लेना चाहिए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines