Udupi Car Fight Viral Video : सोशल मीडिया पर रोड रेज के कई मामले आते हैं। कोई जानबूझकर टक्कर मारकर भाग जाता है तो कोई बहस या लड़ाई के बाद सामने वाले को गाड़ी से कुचलने की कोशिश करता है। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बीच सड़क पर कुछ लोग ‘कार फाइट’ करते दिखाई दे रहे हैं। बीजेपी ने इसका वीडियो शेयर कर सवाल उठाया है।
कर्नाटक बीजेपी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दो कार सवार बीच सड़क पर एक दूसरे को टक्कर मारते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग सड़क पर दौड़ते हुए कार सवार पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच एक कार सवार ने सड़क पर दौड़ रहे शख्स को जोरदार टक्कर मारी, वह उठकर खड़ा भी नहीं हो पाया।
वीडियो देखने पर साफ पता चल रहा है कि दो गुटों के बीच लड़ाई चल रही है लेकिन ये लड़ाई अलग है। इस लड़ाई में लोग कार में बैठे-बैठे एक दूसरे को टक्कर मारकर लड़ाई लड़ रहे हैं। बीजेपी कर्नाटक ने इस वीडियो को शेयर कर राज्य सरकार पर हमला बोला है।
कर्नाटका बीजेपी की तरफ से X पर लिखा गया है कि गैंगवार, युवतियों का दुष्कर्म , मारपीट, हत्या, बम विस्फोट, गांजा, अफीम, रेव पार्टियां, जिनमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे आदि शामिल हैं। ये कांग्रेस के सरकारी नियम के तहत आम बात है। सरकार द्वारा आतंकवादियों, कट्टरपंथियों, ठगों, बदमाशों को खुली छूट देने का ही परिणाम है कि आज अराजकता का माहौल है।
यह भी पढ़ें : ढोल-नगाड़े के साथ बग्घी पर बैठकर वोट डालने पहुंचीं 116 साल की दादी, देखें वीडियो
सीएम पर हमला करते हुए बीजेपी ने आगे लिखा, ‘सीएम पुलिस को कठपुतली बना रहे हैं। यह कर्नाटक मॉडल है जो कांग्रेस देश को दिखा रही है।’
यह भी पढ़ें : खराब हुआ नया कूलर तो शोरूम में ही उतारे कपड़े, हंगामा करते कस्टमर का वीडियो वायरल
बता दें कि घटना कर्नाटक के उडुपी की है, इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि लड़ाई में कम से कम छह लोग शामिल थे, जबकि चार आरोपी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, पैसों के लेन देन को लेकर विवाद हुआ था।
संबंधित खबरें
किन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
32 mins agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 hr agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines