सड़क पर कई लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते, जिसका खामियाजा सभी को भुगतना पड़ता है। उलटी दिशा से चलने वाले वाहन दुर्घटना का कारण तो बनते ही हैं, उनकी वजह से ट्रैफिक भी लगता है। कई शहरों में गलत दिशा से गाड़ी चलाने वालों को सबक सिखाने के लिए टायर किलर लगवाया गया। कहा जा रहा था की टायर किलर लग जाने के बाद कोई भी गलत दिशा में गाड़ी नहीं चला पायेगा लेकिन पुलिस वाले देखते रह गए!
टायर किलर एक तरह का स्पीड ब्रेकर होता है, जो एक साइड से नुकीला होता है। जैसे ही कोई नुकीले साइड से गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करता है तो वह टायर को पंचर कर देता है। वहीं सही दिशा से आने पर टायर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता बल्कि दबाव पड़ते ही नीचे की ओर दब जाता है। पुलिस भी टायर किलर लगाकर राहत महसूस कर रही थी लेकिन लोगों ने इसका भी जुगाड़ खोज ही लिया।
टायर किलर
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि टायर किलर को देखने के बाद कई लोग अपनी गाड़ी लेकर वापस हो रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जो टायर किलर को ही ठेंगा दिखा रहे हैं। दरअसल कुछ लोग इस टायर किलर के नुकीले साइड को पैरों से दबा देते हैं और फिर अपनी गाड़ी निकाल लेते हैं। इससे टायर किलर से कोई नुकसान नहीं होता और गलत दिशा में गाड़ी लेकर चले जाते हैं।
वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
वीडियो देखने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये इंडिया वाले हैं, कोई भी टेक्नोलॉजी लेकर आओ, इनके पास सबका कोई ना कोई तोड़ होता ही है। एक ने लिखा कि ये हमारे लिए ही लगाया है, ताकि हम बच सकें लेकिन भारत में कुछ लोग कानून तोड़ने के लिए पैदा हुए हैं। एक ने लिखा कि कुछ लोग जरूर सुधरेंगे लेकिन जो लोग उलटी दिशा में जा रहे हैं, उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि अन्य लोगों को नसीहत मिल सके।
https://www.youtube.com/shorts/q1ijCMi584A
एक ने लिखा कि ऐसी जगहों पर कैमरा लगाया जाना चाहिए और इसके साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। चालान दोगुना कर देना चाहिए। एक ने लिखा कि इंसान किस तरह खुश होकर ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है, इसका उदाहरण आप इस वीडियो में देख सकते हैं और महिलाएं किस तरह सहयोग करती हैं, ये भी देख लीजिए। एक अन्य ने लिखा कि कानून तोड़कर कितने खुश हो रहे हैं ना, कानून तोड़कर ड्राइविंग करने से आज बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। कब सुधरेंगे लोग?
यह भी पढ़ें : एक मिनट में कितनी बार झपकती हैं पलकें? जानें ऐसे ही दिलचस्प सवालों के जवाब
बता दें कि यह वायरल वीडियो रायपुर का बताया जा रहा है लेकिन देश के कई राज्यों के कई शहरों में टायर किलर लगाया गया है। इस टायर किलर के लगाए जाने के बाद लोगों को लगा था कि अब लोग गलत दिशा से गाड़ी नहीं चलाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लोगों ने इसके लिए जुगाड़ निकाल ही लिया।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
15 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines