Tunisha Sharma Suicide: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस ने टीवी सीरियल ‘अली बाबा-दास्तान ए काबुल’ के सेट पर बने मेकअप रूम में फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली।
वहीं आत्महत्या के बाद एक्ट्रेस के को-स्टार और प्रेमी शिजान (Sheezan Khan) खान को उन्हें उकसाने के आरोप में हिरासत में लिया गया। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की माँ भी लगातार शिजान पर आरोप लगा रहीं हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, वालीव पुलिस ने कहा कि उसने अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है कि उन्होंने तुनिषा से रिश्ता क्यों तोड़ा।
पुलिस के अनुसार, एक्टर ने इन आरोपों का भी खंडन किया है कि वह एक्ट्रेस के साथ रिश्ते में रहते हुए कई लड़कियों को डेट कर रहे थे। तुनिषा और शीज़ान रिलेशनशिप में थे और दो हफ्ते पहले उनका ब्रेकअप हो गया। उन्होंने टीवी शो अली बाबा दास्तान-ए-काबुल में साथ काम किया था, और तुनिषा को टेलीविजन धारावाहिक के सेट पर मृत पाई गया। ऐसे में शिजान की बहनें शफाक नाज (Shafaq Naaz) और फलक नाज (Falaq Naaz) ने इस पूरे मामले पर बात करते हुए अपना बयान जारी किया है।
शिजान की बहनों ने तीन दिन बाद जारी किया अपना बयान
उन्होंने कहा, “इस मामले में बयान के लिए हमसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे सभी लोगो के लिए, कृपया इस गंभीर स्तिथि में हमारे परिवार को निजता की अनुमति दें। यह देखकर दुख होता है की मीडिया के सदस्य लगातार हमें फोन कर रहे हैं और हमारे अपार्टमेंट की बिलिंग के नीचे खड़े हैं”।
इतना ही नहीं शफक ने अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी जारी किया है जिसमे उन्होंने लिखा हैं, “जितना हर कोई ‘कहानी के दूसरे पक्ष’ को जानने के लिए उत्सुक है, हम भी उतना ही उत्सुक हैं, लेकिन फिलहाल हम चाहते हैं कि आप इस गंभीर स्थिति में हमें थोड़ी प्राइवेसी दें, दोनों परिवार इस बिंदु पर पीड़ित हैं। सही समय आने दें और हम निश्चित रूप से मामले का समाधान करेंगे, लेकिन यह सही समय नहीं है।”
यह एक ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि हमने एक अनमोल आत्मा को खो दिया और दूसरे को गिरफ्तार किया गया है “। उन्होंने एक बयान में कहा है कि उनके भाई शीजान के खिलाफ गंभीर आरोप हैं और उन्हें यकीन है कि उन्हें ‘फंसाया’ जा रहा है। तुनिषा की मां द्वारा दायर एक पुलिस शिकायत के आधार पर शीजान पर आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत आरोप लगाया गया है, जिसमें अधिकतम 10 साल की कैद का प्रावधान है।
एक्टर से लगातार चल रहीं पूछताछ
शीजान पिछले दो दिनों से पुलिस हिरासत में है और उनसे लगातार पूछताछ चल रही हैं। बताया जा रहा है कि वह लगातार दो दिनों तक तुनिषा से संबंध तोड़ने की अलग-अलग थ्योरी सुना रहे हैं। लेकिन जब एक महिला अधिकारी ने उससे पूछताछ की तो वह रोने लगा। हालांकि अब तक एक्टर ने इस मामले पर खुलकर कोई बात नहीं की है। शो के सेट पर जितने लोग थे उन सभी लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और बाकी लोगों से पूछताछ की जाएगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
17 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines