Harsha Richhariya Viral Video: महाकुंभ में रथ पर सवार हर्षा रिछारिया का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इनको बहुत से लोगों ने ट्रोल किया है। इस वीडियो में हर्षा ने बिल्कुल किसी साध्वी जैसी वेशभूषा धारण की है। उनके इस धार्मिक अंदाज ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। हालांकि इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो के सामने आने के बाद उन्हें बहुत ट्रोल किया जा रहा है। जहां कुछ लोगों ने उन्हें पाखंडी कहा है, वहीं कुछ ने उनकी आस्था पर भी सवाल उठाया है। इस पर सफाई देते हुए हर्षा ने कहा कि वह कोई साध्वी नहीं हैं। आइए पूरे मामले के बारे में जानते हैं।
हर्षा रिछारिया ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आने के बाद हर्षा ने मीडिया के सामने अपनी सफाई दी और कहा कि वह साध्वी नहीं हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अब तक कोई धार्मिक संस्कार या दीक्षा नहीं ली है, जो साध्वी बनने के लिए जरूरी है। हालांकि, उन्होंने गुरु दीक्षा और मंत्र दीक्षा ली है और सनातन धर्म के प्रति खुद को समर्पित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मैं साध्वी होने का दावा नहीं करती, बल्कि सनातन धर्म के लिए काम करने की इच्छा रखती हूं। साध्वी और सनातन धर्म का पालन करने में अंतर है। मैं अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी समय बिताती हूं।
सनातन धर्म का पालन
हर्षा ने बताया कि उनको सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाना है। साथ ही, वे युवाओं को सनातन धर्म के बारे में बताना चाहती हैं, जिसके लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर रही हैं। जब हर्षा से उनके टर्निंग प्वाइंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जब कोई अपने जीवन में बहुत कुछ हासिल कर लेता है, तो उसे अहसास होता है कि इससे उसे शांति नहीं मिल रही है। यही आपके जीवन का टर्निंग प्वाइंट होता है।
हर्षा हमेशा से अध्यात्म से जुड़ना चाहती थीं। धर्म और साधना की राह पर चलते हुए वे अपने गुरुदेव आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंदगिरी जी महाराज से मिलीं और उनके मार्गदर्शन में सनातन धर्म का पालन कर रही हैं।
सोशल मीडिया हुई वायरल
महाकुंभ में हर्षा का साध्वी रूप और रथ पर सवारी करते हुए वीडियो वायरल हो गया। हर्षा ने सोशल मीडिया पर खुद को सोशल एक्टिविस्ट और इंफ्लुएंसर बताया है। उनका मानना है कि सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भी सनातन धर्म के लिए काम करना चाहिए ताकि युवा इससे प्रेरित हों। आगे उन्होंने कहा कि वे सनातन धर्म की सेवा में लगी हैं और इसे बढ़ावा देने का काम जारी रखेंगी।
यह भी पढ़ें – Makar Sankranti पर Game Changer और Fateh की कमाई बढ़ी, जानें 5वें दिन कितना कलेक्शन?
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
14 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
3 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
5 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines