Voice Artist Sonal Kaushal Profile: आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है, वह अलग-अलग कार्टून कैरेक्टर्स की आवाजें निकाल रही है। उसने 60 सेकेंड में 10 आवाजें निकालकर दिखाई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। करीब एक मिनट के वीडियो में लड़की ने पिकाचु, छोटा भीम, डोरेमॉन, आर्य स्टार्क सहित 10 कैरेक्टर्स की आवाजें निकालीं। यही नहीं, वह बड़ी आसानी से एक से दूसरी आवाज बदल लेती है। लड़की की वीडियो सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो रही है कि उसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लाखों लोगों ने शेयर किया।
वॉयस आर्टिस्ट सोनल कौशल का वीडियो
दरअसल, वायरल हो रहा वीडियो वॉयस आर्टिस्ट सोनल कौशल का है, जो पिछले 15 सालों से छोटा भीम, डोरेमॉन, पिकाचु समेत कई कार्टून कैरेक्टर्स की आवाज है। इंस्टाग्राम पर वह द मोटरमाउथ के नाम से मशहूर है। सोनल कौशल ने खुद अपनी रील को द मोटरमाउथ अकाउंट पर शेयर किया और इसे कैप्शन दिया कि आपका पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर कौन-सा था? सोनल को 13-14 साल की उम्र में डोरेमॉन को अपनी आवाज देने का मौका मिल गया था। सोनल ने ऑडिशन दिया और रोबोटिक कैरेक्टर को आवाज देने के लिए उनका सेलेक्शन हो गया। तब से आज तक वे ही इसकी आवाज बनी हुई हैं।
सोनल को उनकी मां ने सपना दिखाया
सोनल एक बार कपिल शर्मा के शो में भी आई थीं। यहां उन्होंने बताया था कि उनकी मां ऑल इंडिया रेडियो में काम करती हैं। उन्होंने ही सोनल को वॉयस आर्टिस्ट की लाइन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। सोनल शुरू से ही किसी की भी आवाज निकालने में माहिर थीं। यह देखकर उनकी मां ने उन्हें ऑडिशन देने के लिए कहा और पहले ही ऑडिशन में वे पास हो गईं। सोनल ने काम करते-करते दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम की। 2012 में फुल टाइम आर्टिस्ट बनने के लिए वह मुंबई आ गई। सोनल अब तक डोरेमॉन के अलावा छोटा भीम, पोकेमॉन के पिकाचु, पावरपफ गर्ल्स को भी अपनी आवाज दे चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: राममय हुआ Ayodhya Airport, नई तस्वीरें आईं सामने, PM मोदी कल करेंगे देशवासियों को समर्पित
यह भी पढ़ें: एक महिला का ‘अनोखा प्यार’, जो सांस ले सकता है, गले लग सकता है, लेकिन जवाब नहीं दे सकता
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
20 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
8 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
8 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines