Trending Video: हमेशा कहा जाता है कि जब भी बाइक या कार लेकर बाहर रोड पर निकलें तो सावधान और सतर्क रहें क्योंकि सड़क पर हादसे होने का खतरा बहुत होता है। हालांकि, कई बार अपनी गलती नहीं होने की वजह से या अन्य वजहों से भी एक्सीटेंड हो जाता है। इसके उलट यह भी कहा जा सकता है कि जब किस्मत खराब होती है तो कुछ भी हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसमें एक शख्स बाइक से जा रहा होता है, इसी दौरान तेजी से एक ट्रक उसके सामने से गुजरता है। हालांकि, ट्रक को आता देख शख्स अपनी बाइक को रोकने की कोशिश भी करता है कि लेकिन गलती से बाइक का एक्सेलरेटर बढ़ जाता है और सामने से जा रहे ट्रक से उसकी भीषण टक्कर हो जाती है। ये टक्कर इतनी भयंकर थी कि देखने के बाद रूह कांप जाती है।
गलती से बढ़ गया बाइक का एक्सेलरेटर
सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो देखने को मिलते हैं। जिसे देखकर कभी हम हैरान रह जाते हैं कभी खौफजदा। इसी बीच एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर अंदर तक रूह कंप उठती है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बाइक पर जा रहा होता है, तभी उसके सामने तेज रफ्तार ट्रक आ जाता है। यहां पर ये शख्स अपनी बाइक को हल्के भी कर लेता है। लेकिन अचानक गलती से बाइक की रेस बढ़ जाती है। इसके बाद कुछ ही सेकेंड में शख्स और बाइक की ट्रक से भीषण टक्कर हो जाती है। ये एक्सीटेंड इतना भायवह था कि बाइक के परखच्चे उड़ जाते हैं और बाइक सवार शख्स भी उसमें कुचल जाता है।
यूजर्स ने कमेंट कर दीं प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हंड्रेसवे टू डाई नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसे अबतक आठ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, सैकड़ों यूजर्स ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही कई लोगों ने कमेंट्स बॉक्स में प्रतिक्रिया दी हैं। एक शक्स ने लिखा कि इस तरह की घटना होने को रोकने के लिए अपनी बाइक के ब्रेक को पहले से चेक कर लेना चाहिए। इसके अलावा कई लोगों ने कमेंट कर दुख व्यक्त किया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines