Indian Man Shares Video From Canada: कनाडा में रहने वाले एक भारतीय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग इस वीडियो देखकर कड़े शब्दों में उस शख्स की निंदा कर रहे हैं। तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं, क्योंकि इस वीडियो में लोगों को किराना स्टोर में धोखाधड़ी करने का तरीका सिखाया जा रहा है, जबकि एक शख्स इस वीडियो पर कमेंट करके कह रहा है कि शायद वह पैसा बचाने का तरीका बता रहा है। उसने अपने शब्दों में वीडियो में गुजराती में बात कर रहे शख्स की बात को स्पष्ट भी किया है।
वीडियो में क्या बताया जा रहा?
HT की रिपोर्ट के अनुसार, निसु पी. नाम से मशहूर शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया था। हालांकि, अब उसका अकाउंट इंस्टाग्राम पर मिल नहीं रहा है, लेकिन वीडियो में, उसे स्टोर पर सेब के ऊपर लगे प्राइस टैग स्टिकर को बदलते हुए देखा जा सकता है। उस व्यक्ति ने गुजराती में बात करते हुए बताया कि लोग किस प्रकार सिस्टम को धोखा दे सकते हैं? वह लोगों को किराना स्टोर्स को ठगने का तरीका सिखा रहा है।
वहीं मयूर नामक एक्स यूजर ने कहा कि वीडियो में शख्स गुजराती भाषा में बात कर रहा है, लेकिन वह आदमी जो कह रहा है, उसे अपने शब्दों में बयां करता है। मयूर के अनुसार, भारतीय व्यक्ति कह रहा है कि मैं पैसे बचाना सिखाता हूं। यह 2.49 है। यह 3.49 है। चिंता मत करो, बस आपको यह स्टिकर लेना है, और इसे यहां लगाना है। फिर यह सेब 2.49 में लेना है।
वायरल वीडियो पर यूजर्स के कमेंट
रिपोर्ट के अनुसार, वायरल वीडियो को एक एक्स यूजर ने कैप्शन के साथ शेयर किया। उसने लिखा कि कनाडा आए इस शख्स ने अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के लिए वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें दिखाया गया कि कनाडा के किराना स्टोर को कैसे ठगा जाए? यह देश से निर्वासित किए जाने का आधार होना चाहिए। इस तरह के लोग हमारे देश में अच्छे अप्रवासियों को बुरा दिखाते हैं। इसे देश से निकालो! एक यूजर ने लिखा कि जो भी हो इस इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर को तुरंत भारत वापस भेज दिया जाना चाहिए।
एक यूजर ने लिखा कि यह सिर्फ एक घोटाला नहीं है, सचमुच एक अपराध है। एक यूजर ने लिखा कि जब भी वह नौकरी के लिए जाएगा तो उसके बैकग्राउंड की जांच की जाएगी। एक ने लिखा कि लोग सोशल मीडिया पर दूसरों को अपराध करने का तरीका दिखा रहे हैं???? उसे इस देश से बाहर निकालो। एक यूजर ने कहा कि वाह…जिस देश ने आपका स्वागत किया, उसके लिए कोई सम्मान नहीं। शर्म आनी चाहिए!
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines