Groom Playing Mobile Game Ludoo in Mandap: आजकल के नौजवान ऑनलाइन गेमिंग के शौकीन हैं, लेकिन अकसर उनका यह शौक हद पार कर जाता है, जब वे गेम खेलने के लिए अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। ऐसी ही एक हरकत दूल्हे ने कर दी, जिसे देखकर आप असली लूडो किंग कहे बिना नहीं रहेंगे। जी हां, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें दूल्हा मंडप में बैठा है। पंडित मंत्र पढ़ रहा है।
दूल्हा दोस्तों के साथ मोबाइल पर पीछे मुड़कर लूडो गेम खेल रहा है। इस तस्वीर को देखकर यूजर्स खूब मजे ले रहे हैं। यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। क्योंकि शादियों का सीजन चल रहा है तो ऐसे में दूल्हा-दूल्हन पर सबकी नजर रहती है, लेकिन इस दूल्हे ने तो पूरे इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। इस तस्वीर को देखकर कोई भी हंसे बिना तो नहीं रहेगा। वहीं कुछ लोगों को गुस्सा भी आया।
यूजर्स की मिली जुली प्रतिक्रियाएं आईं
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लूडो खेलते दूल्हे की तस्वीर एक्स यूजर मुस्कान (@Muskan_nnn) द्वारा शेयर की गई। तस्वीर में दूल्हा अपने 2 दोस्तों के साथ लूडो खेलता दिखाई दे रहा है। बैकग्राउंड में एक पुजारी और एक वेडिंग फोटोग्राफर भी दिख रहा है। पोस्ट में फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है कि भाई की अपनी प्राथमिकताएं हैं। इस पोस्ट को करीब 5 लाख लोग देख चुके हैं।
वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर को देखकर दूल्हे का मजाक उड़ाने से खुद को रोक नहीं पाए। एक यूजर ने कमेंट किया कि कल्पना कीजिए कि आप किसी दिन अपने बच्चों को यह समझाएं और वे भी प्राथमिकताएं तय कर लें। दूसरे ने लिखा कि दूल्हे ने अपने जीवन की प्राथमिकताएँ तय कर ली हैं। कुछ लोग दुल्हन की प्रतिक्रिया के बारे में सोचे बिना नहीं रह सके। एक यूजर ने दुल्हन के मन की भावनाओं को सवाल का रूप देकर कमेंट में लिखा कि क्या मैं तुम्हारे लिए मज़ाक हूं?
पहले भी वायरल हुआ दूल्हे का वीडियो
एक यूजर ने टिप्पणी की कि कम से कम वह उस दूसरे वायरल दूल्हे की तरह स्टॉक की कीमतें तो नहीं देख रहा है। एक यूजर ने लिखा कि यही कारण है कि दूल्हे के पास शादी के दिन स्मार्टफोन नहीं होने चाहिए। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब किसी दूल्हे की ऐसी अजीबोगरीब हरकतें वायरल हुई हों। इससे पहले भी एक दूल्हे का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपनी शादी के दौरान स्टॉक मार्केट का ट्रेडिंग डैशबोर्ड चेक कर रहा था।
इंस्टाग्राम पर ट्रेडिंग लियो नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में पारंपरिक शेरवानी पहने दूल्हा अपने फोन पर शेयर बाजार के अपडेट को ध्यान से देखता हुआ दिखाई दे रहा है। कैमरे को ज़ूम इन करने पर उनका ट्रेडिंग ऐप सामने आया। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन भी दिया गया और इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं व्यक्त की थीं। उस वीडियो को देखकर भी कोई हंसे बिना नहीं रह पाएगा।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 hr agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
9 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
11 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines