हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Watch: कूड़ा फेंकना IRCTC कर्मचारी को पड़ा भारी, रेलवे ने लिया 'तगड़ा' एक्शन

Train Viral News: सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही में ट्रेन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रेलवे कर्मचारी खाने की प्लेट्स फैकता नजर आ रहा है। इस वीडियो पर रेलवे की तरफ से भी बयान सामने आया है।

विज्ञापन

Train Viral News: भारत में ट्रेन सफर करने के लिए सबसे बड़ा साधन है। इसमें रोज लाखों लोग रोज यात्रा करते हैं। ट्रेन में यात्रियों को कई बार लोगों को गंदी टॉयलेट के अलावा कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक रेलवे का एक कर्मचारी पटरियों पर कूड़ा फेंकता नजर आ रहा है। इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है, जिसमें लिखा गया कि एक अधिकारी ने चेतावनी देने बावजूद भी चलती ट्रेन से कूड़ा फैक दिया। जानिए इस मामले पर रेलवे का क्या कहना है।

पटरियों पर फेंक दिया कचरा

एक तरफ जहां देश में स्वच्छ भारत के लिए अभियान चलाए जाते हैं, ऐेसे में रेलवे के कर्मचारी का यह वीडियो काफी परेशान करने वाला है। दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें एक रेलवे कर्मचारी डस्टबिन को खाली करता दिख रहा है। वह ओवरफ्लो हो रहे डस्टबिन से एक के बाद एक सभी खाने की प्लेटस निकालकर ट्रेन के बाहर फेंक देता है। वहां पर मौजूद लोग उनको लगातर रोकने की कोशिश करते दिख रहे हैं।


इस पर वीडियो बनाने वाला शख्स कहता है कि ऐसे देश आगे बढ़ेगा, यह है इंडियन रेलवे की हालत। वहीं, कर्मचारी के ऐसे कूड़ा फेंकने पर दूसरा शख्स कहता है कि ऐसा मत करो, फिर ये डस्टबिन क्यों लगाए गए है? इस वीडियो के ऊपर करते हुए लिखा गया कि इसका कौन जिम्मेदार है? डस्टबिन को पटरियों पर खाली करने के बाद कर्मचारी कहता है कि यह भरा हुआ है, हम इसे कहां खाली करेंगे।

IRCTC के प्रवक्ता ने क्या कहा?

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद न्यूज 24 ने IRCTC के प्रवक्ता के वीके भट्टी से बात की। उन्होंने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। इसके बाद रेलवे ने भी इसको लेकर अपडेट दिया है। जिसमें कहा गया कि हमारे भारतीय रेलवे में कचरा निपटान के लिए एक सिस्टम है। इसका उल्लंघन करने वाले OBHS स्टाफ को हटा दिया गया है। साथ ही उनपर भारी जुर्माना भी लगाया गया है। इसके अलावा, ट्रेनों और रेलवे परिसरों की उचित सफाई सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों को परामर्श दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 30 लोगों से भरी बस पलटी, मची चीख पुकार और सिर फूटे; 3 की मौत, आंध्र प्रदेश के एलुरु में हादसा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें