हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Train Accident Photos : बिहार के बाद मथुरा में बड़ा रेल हादसा, 25 डिब्बे पटरी से उतरे; देखें तस्वीरें

Train Accident Photos : बिहार के बाद उत्तर प्रदेश के मथुरा के पास वृंदावन में मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस एक्सीडेंट के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

Train Accident Photos : देश भर में एक के बाद एक रेल हादसे चिंता का विषय बन गए हैं। ताजा हादसा उत्तर प्रदेश के मथुरा के पास वृंदावन में हुआ है। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के 25 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। डिरेलमेंट के बाद रेल का आवागमन प्रभावित हुआ है। हादसे की कोई वजह सामने नहीं आई है। इस हादसे से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आगरा रेल मंडल के प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि राजस्थान के सूरतगढ़ पावर प्लांट के लिए जा रही एक मालगाड़ी के डिब्बे रात करीब आठ बजे वृंदावन यार्ड को पार करते वक्त पटरी से उतर गये। उन्होंने बताया कि 25 डिब्बे पटरी से उतरे हैं।

वहीं इस हादसे के बाद अब दो दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कई ट्रेनें लेट हो गई हैं। सोशल मीडिया पर इस हादसे की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

करीब 25 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं ।

हादसा बुधवार की शाम करीब 8 बजे के आस-पास हुआ है।

विज्ञापन

राजस्थान के सूरतगढ़ पावर प्लांट के लिए ये ट्रेन जा रही थी।

रेल अधिकारी मौके पर पहुंच कर रेलवे लाइन को ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रैक और OHE लाइन को नुकसान पहुंचा है, ऐसे में इस लाइन के शुरू होने में वक्त लग सकता है।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola