सोशल मीडिया पर एक गौमाता की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में गौमाता भी डिजिटल नजर आ रही है। इस समय में लोग अपने पास पैसा रखना पंसद नहीं कर रहे हैं और छोटी सी छोटी चीज के लिए पेटीएम, गूगल पे, फोन पे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या कभी सोचा था कि अब गोवंश भी डिज़िटल हो जाएंगे?
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सजी-धजी गौमाता को लेकर लोगों के घरों में जाकर चंदा मांग रहा है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि गौमाता अपने सिर पर क्यूआर कोड लटकाकर घूम रहीं हैं। वीडियो में डिजिटल होती गोमाता को देखकर लोगों ने कहा अब कैशलेस होने का बहाना नहीं चलेगा। चंदा जुटाने का ये अनोखा अंदाज देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।
इस वायरल वीडियो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को देख लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग कमेंट करके ये भी कह रहे है कि इस पेमेंट मोड से आने वाले पैसे सीधे भगवान के खाते में जाएंगे। फिलहाल इस वीडियो को देख हम ये सोच सकते है कि हमारा इंडिया कितना डिजीटल हो गया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त