नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ की नकल करके एक बार फिर सुर्खियों में हैं, वहीं इसी के साथ उनके पुराने विवादाें के गड़े मुर्दे भी उखड़ने लग गए हैं। एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें TMC सांसद बनर्जी को पार्टी की एक महिला के गाल खींचते देखा जा सकता है। अब न सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेतृत्व, बल्कि आम लोग भी इस नेता की आलोचना कर रहे हैं।
ढाई साल पुराना है ये Video
महिला के गाल खींचने वाला यह वीडियो लगभग साढ़े 3 साल पुराना है। इस वीडियो को 9 मार्च 2021 बंगाल भाजपा के महासचिव और हुगली के सांसद लोकेट चटर्जी ने शेयर किया था। इसके बाद यह लगभग हर प्लेटफॉर्म पर खूब वायरल हुआ था। इसके साथ लॉकेट ने तंज कसते हुए लिखा था कि तृणमूल कांग्रेस को सशक्त बना रही है? सांसद कल्याण बनर्जी को शर्म आनी चाहिए।
Video की पृष्ठभूमि में थी ये वजह
वीडियो उस वक्त का है, जब बंगाल में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही थी। दावा किया जा रहा था कि बांकुरा की तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस विधायक टिकट न मिलने से निराश थी। जब पार्टी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस चल रही थी तो सांसद कल्याण बनर्जी को भरी सभा में महिला नेत्री के गालों को खींचते हुए देखा गया था।
यह भी पढ़ें और जानें कैसे TMC सांसद कल्याण बनर्जी की वजह से जाट समाज के निशाने पर आ गया पूरा विपक्ष
बनर्जी ने दी थी ये सफाई
उधर, जब राजनैतिक और सामाजिक गलियारों में आलोचना होने लगी तो तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने इस पर सफाई भी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर अपने अकाउंट से पोस्ट किया था कि भाजपा नेता चटर्जी के दिमाग में गंदगी भरी हुई है। लगता है वो भाई-बहन के रिश्ते को नहीं समझते। सांसद ने खुद को बांकुरा से संबंधित बताते हुए वहां की विधायक अलोका को अपनी बहन की तरह कहा था।
यह भी पढ़ें: क्या विपक्ष ने खुद करवाया था अपने सांसदों को सस्पेंड? जानें क्यों उठ रहा है ये सवाल
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
3 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
5 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
5 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
10 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines