हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पुलिस ने हेलमेट न पहनने पर काट दिया चालान, गुस्से में लाइनमैन ने भी कर दिया थाने का ये हाल

विज्ञापन
ये कहावत तो सुनी होगी  ‘जैसे को तैसा’। इसी से मिलता जुलता एक खबर सामने आया है। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक ट्रैफिक पुलिस हवलदार ने एक लाइनमैन का चालान काट दिया और 6000 रुपये का जुर्माना लगाया। cc
एक खबर के मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले एक लाइनमैन बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहना था, जिसपर पुलिस ने 6000 रुपये का चालान बना दिया। मोहम्मद मेहताब ने कहा, ‘मेरा मासिक वेतन 5,000 रुपये है, जबकि मुझ पर 6,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मैंने पुलिसकर्मियों से मुझे माफ करने का अनुरोध किया और कहा कि मैं भविष्य में सावधान रहूंगा।  इस वजह से गुस्सा होकर लाइन मैन में जाकर पुलिस स्टेशन की लाइट ही काट दी।

हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली लाइन काटने के अलग-अलग कारण बताए। पुलिस स्टेशन का 55 हजार से अधिक का बकाया था, जिसकी वजह से कनेक्शन काट दिया गया। पॉवर कंपनी PVVNL के एक ऑफिसर ने कहा, ‘लाइन में कुछ फॉल्ट हो गया था, जिसकी वजह से सप्लाई कट गई थी।’ थाना भवन थाने के एसएचओ अनिल कुमार सिंह ने कहा, ‘बिजली की आपूर्ति कुछ देर के लिए ही काटी गई। यह किसी तकनीकी समस्या के कारण हुआ होगा.’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें