नई दिल्ली: क्रिकेट का जुनून और इसके प्रति समर्पण कई खिलाड़ियों को महान बनाता है। साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर तबरेज शम्सी उन्हीं में से एक हैं। शम्सी इन दिनों ‘द हंड्रेड’ क्रिकेट टूर्नामेंट में ट्रेंट रॉकेट्स के लिए खेलते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उनका दो साल का बेटा अस्पताल में भर्ती है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी टीम के लिए समर्पित होकर अपनी भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वे अस्पताल से आते और मैच खत्म कर बेटे को देखने वापस लौट जाते।
टीम के समर्थन के लिए धन्यवाद
शम्सी ने अपने दो साल के बेटे के अस्पताल में भर्ती होने के बाद ट्रेंट रॉकेट्स टीम के साथियों को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया है। शम्सी ने अपने दो विकेट के प्रदर्शन को बेटे, पत्नी और टीम के साथियों को समर्पित किया है। उनकी टीम ने बुधवार रात ट्रेंट ब्रिज में ओवल इनविंसिबल को 25 रन से हराया। शम्सी ने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले सप्ताह का समय अपनी पत्नी खदीजा शरीफ के साथ अपने बेटे के बिस्तर के पास बिताया था।
शम्सी ने कहा, यह प्रदर्शन मैं बेटे और पत्नी को समर्पित करना चाहता हूं। पर्दे के पीछे मेरी टीम को बड़ा श्रेय। यह एक कठिन सप्ताह रहा है। मेरा बेटा यहां नॉटिंघम में है। वह पिछले मैच में भी अस्पताल में रहा था। मैं सीधे अस्पताल से आया था। मैं यहां खेला और फिर सीधे अस्पताल गया। मेरी टीम ने कहा, पत्नी और उसके साथ रहो। “इसीलिए मैं कोच, टीम प्रबंधन और मेरे साथियों को बहुत सारा श्रेय देना चाहूंगा। उन्होंने मुझे एक बार भी कोई नकारात्मकता महसूस नहीं होने दी।
अपना ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन दिखाया
शम्सी के जेसन रॉय को आउट करने के बाद 30 गज की दौड़ लगाई और अपना ट्रेडमार्क सेलिब्रेशन दिखाया। उन्होंने अपना जूता उतार दिया और इसके साथ एक टेलीफोन डायल करने का नाटक किया। उन्होंने सीधे ड्रेसिंग रूम की ओर इशारा किया। शम्सी ने कहा, “उन्होंने मुझसे सिर्फ इतना कहा, ‘देखो, अगर तुम आज विकेट लेते हो, तो हम तुम्हें जश्न मनाते हुए देखना चाहते हैं। इसलिए मेरा जश्न उनके लिए है।” “जब आप किसी भी टीम के लिए खेलते हैं तो आप योगदान देना चाहते हैं। जीत ने रॉकेट्स को नॉकआउट चरणों के लिए क्वालीफाई करने के लिए अच्छी स्थिति में ला दिया।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
14 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines