Humpback Whale Viral Video : समुद्र के बीच व्हेल मछली से मुठभेड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो चिली के सुदूर दक्षिणी पैटागोनिया क्षेत्र के बर्फीले पानी में का बताया जा रहा है, जहां पिता-पुत्र की जोड़ी समुद्र में कयाक से भ्रमण के लिए निकले थे लेकिन तभी 24 साल के कयाकर को एक हंपबैक व्हेल ने निगल लिया।
पूरी घटना शख्स के ही पिता ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में एड्रियन नाम के शख्स के पिता डेल को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। व्हेल तेजी से ऊपर की ओर आती है और एड्रियन सिमंकास को निगल लेती है लेकिन कुछ ही देर बाद उसने एड्रियन सिमंकास को वापस छोड़ दिया। चंद सेकंड का यह वीडियो लोगों की सांस रोकने के लिए काफी है।
CNN से बात करते हुए एड्रियन ने बताया कि जब उन्हें कुछ देर के लिए हंपबैक व्हेल ने घेर लिया तो कैसा महसूस हुआ। उन्होंने कहा, ” मुझे अपने चेहरे पर एक चिपचिपा पदार्थ जैसा महसूस हुआ। मैंने गहरे नीले, सफेद जैसे रंग देखे और लगा कि पीछे से कुछ आ रहा था जो मुझे बंद कर रहा था। मुझे लगा कि मैं कुछ नहीं कर सकता और अब मैं मरने वाला हूं, मुझे नहीं पता था कि यह सब क्या है।
एड्रियन ने महसूस किया कि जैसे मुझे किसी ने बाहर खींच लिया और दो सेकंड बाद मैं वापस सतह पर आ गया। तब मुझे समझ में आया कि क्या हुआ था,” वहीं उसके पिता ने कहा कि मुझे तो बस ऐसा लग रहा था कि तेज लहर मेरे पीछे से टकरा रही हो और जब मैंने मुड़कर देखा तो मुझे एड्रियन या उसका पैक राफ्ट दिखाई नहीं दिया, इसलिए मैं चिंतित हो गया। लगभग तीन सेकंड बाद मैंने देखा कि वह पानी की सतह पर आ गया है और पैक राफ्ट उसके पीछे था।” सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग इसे चमत्कार बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Hardik Pandya से डिवोर्स के बाद Natasha का क्रिप्टिक पोस्ट, वेलेंटाइन डे से पहले लिखी ये बात
इस घटना के बाद जब दोबारा दोनों पिता-पुत्र की जोड़ी से पूछा गया कि क्या वे दोनों फिर से कयाकिंग के लिए समुद्र में जाएंगे तो एक साथ बोले- जरूर जाएंगे. राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन के अनुसार, हंपबैक व्हेल आमतौर पर क्रिल और छोटी मछलियों को खाती हैं। वो अक्सर समुद्र की सतह पर तैरती है और इसे देखना बहुत आसान होता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
14 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
16 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
17 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
18 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines