हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

इजराइल में बच्चे के लिए ढाल बनी मां, मरकर भी बेटे पर नहीं आने दी खरोंच; अब जमकर हो रही तारीफ

Tel Aviv attack : इजराइल में 1 अक्टूबर को गोलीबारी की घटना हुई थी। इसमें हमले में सात लोगों की मौत हुई थी। एक महिला ने अपने बच्चे को बचाने के लिए खुद की जान दे दी लेकिन बेटे पर खरोंच नहीं आने दी। अब महिला की जमकर तारीफ हो रही है।

विज्ञापन

Tel Aviv attack : 1 अक्टूबर तेल अवीव में अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं थीं। इस हमले में सात लोगों की जान चली गई। इस हमले के दौरान एक महिला अपने बच्चे के साथ फंस गई थी। महिला का बच्चा महज 9 महीने का था और वह किसी भी कीमत पर अपने बच्चे को खरोंच नहीं आने देना चाहती थी। हुआ भी ऐसा ही, महिला के बच्चे को खरोंच नहीं है लेकिन महिला खुद को नहीं बचा पाई।

इजराइल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बहादुर मां की तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर लोग दुखी हो रहे हैं। महिला के साथ बच्चे की फोटो शेयर कर लिखा है, “कल तेल अवीव में हुए आतंकवादी हमले में पीड़ितों में से एक, इनबार सेगेव-विगडर की हत्या कर दी गई जबकि वह 9 महीने के बेटे एरी को बचाने की कोशिश कर रही थी। इसके लिए कोई शब्द नहीं है, ये बहुत दुखद है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में 33 साल की इनबार सेगेव-विगडर अपने बेटे को गोद में लिए हुए कैमरे की तरफ देखती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके पति और बेटा भी उनके साथ थे लेकिन पति और बेटे की जान बच गई लेकिन इनबार की मौत हो गई।


बता दें कि जाफा इलाके में बंदूकधारी ने सरेआम गोलीबारी की थी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। यह घटना ईरान द्वारा इजराइल पर मिसाइल हमले से कुछ समय पहले हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलीबारी ट्रेन के डिब्बे में शुरू हुई थी और बाद में हमलावर ने प्लेटफॉर्म पर भी गोली बारी की थी। पुलिस मौके पर पहुंची और हमलवार को मार गिराया था। दावा किया गया है कि इस हमले की जिम्मेदारी हमास ने ली।

यह भी पढ़ें : क्या होता है ‘रिटर्निंग सोल्जर इफेक्ट’? युद्ध के बाद भगवान करते हैं ये चमत्कार!

एक शख्स ने बताया कि पहले लोगों ने सोचा कि कहीं आतिशबाजी हो रही है लेकिन कुछ ही देर बाद लोगों को आभास हो गया कि कहीं कुछ गड़बड़ है। हमलवार ने गोलियां चलाईं और लोगों से जमीन पर लेटने के लिए कहा। कुछ देर तक वह उत्पात मचाता रहा लेकिन फिर सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और उसे मार दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें