Teacher’s Day 2022 special stories: देश भर में हर साल 5 सितंबर 2022 को शिक्षक दिवस (Teachers day 2022) मनाया जाता है। इस दिन छात्र अपने जीवन में शिक्षक के महत्व को याद करते हैं और उन्हें गिफ्ट भी देते है। हमारे देश में ऐसे कई महान शिक्षक हैं जो कि बच्चों की पढ़ाई के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहते हैं।
इन्हीं में एक मध्यप्रदेश के बैतुल की शिक्षिका अरुणा महाले है जिन्हें लोग स्कूटी वाली मैडम के नाम से भी जानते हैं। वे रोज़ अपने स्कूल के बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए खुद उनके घर तक जाती हैं और स्कूल की छुट्टी होने के बाद उन्हें वापस घर तक छोड़कर आती हैं।
स्कूल बंद होने वाला तो शिक्षिका को आया आईडिया
अरुणा महाले बैतूल जिले में भैंसदेही विकासखंड के ग्राम धूड़िया में पदस्थ हैं। दुर्गम इलाका होने की वजह से यहां पर 7 साल पहले स्कूल में केवल 10 बच्चे रह गए थे और स्कूल बन्द होने की कगार पर आ चुका था । ये देखकर अरुणा ने कुछ नया करने की ठानी और अपनी स्कूटर की मदद से बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर लाना शुरू कर दिया ।
धीरे-धीरे करके अरुणा ने उन सभी बच्चों के पिक एंड ड्राप का काम शुरू कर दिया जो स्कूल नहीं आ रहे थे। नतीजा ये हुआ कि आज इस स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या बढ़कर 85 हो गई है और शासन ने इस स्कूल को बन्द करने का फैसला वापस ले लिया है।
खुद के खर्चें पर करती है बच्चों को छोड़ने का काम
रोजाना सुबह अरुणा अपनी स्कूटर लेकर कच्चे पक्के रास्तों से होते हुए छोटे-छोटे मजरे टोलों तक पहुंचकर बच्चों को अपने साथ स्कूल लाती हैं और फिर उन्हें वापस भी छोड़ने जाती हैं। इसे करने में उनका काफी समय और पैसा खर्च होता है लेकिन अरुणा की अपनी कोई संतान नहीं है इसलिए वो हर बच्चे पर अपनी ममता लुटा रही हैं । बच्चों और उनके पालकों के लिए तो स्कूटर वाली मैडम एक फरिश्ते की तरह हैं । वहीं इसके अलावा बच्चों को कोई रबर, पेंसिंल व अन्य की कमी होती है तो वो उसे भी पूरा करती है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
6 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
7 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines