Teacher’s Day 2022: देश भर में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस(Teachers day 2022) मनाया जाता है। इस दिन सभी छात्र अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और उन्हें कई उपहार भी देते हैं। शिक्षक दिवस का हर छात्र और शिक्षक के जीवन में बहुत महत्व है। शिक्षक के मार्गदर्शन के बिना जीवन में सफलता संभव नहीं। इस शिक्षक दिवस पर आइये आपकों बताते हैं कि आखिर हर साल 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है ये दिवस और क्या है इसका महत्व।
हर साल 5 सितंबर को क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस?
देश भर में हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पूर्व राष्ट्रपति और एक महान टीचर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। भारत में पहली बार शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1962 में मनाया गया था। इसके पीछे भी एक रोचक कहानी है। दरअसल 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छात्रों ने उनका जन्मदिन मनाने की की स्वीकृति मांगी। इस पर राधा कृष्णन ने कहा कि मेरा जन्मदिन मनाने के बजाय अगर वे इस दिन को देशभर के शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस के रूप में मनाएं तो मुझे गर्व होगा।
इस तरह देश भर में पहली बार उनके जन्मदिन यानि 5 सितंबर 1962 को शिक्षक दिवस मनाया गया और आज भी हर साल ये पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को भी याद करते हैं।
शिक्षक दिवस का हमारे जीवन में महत्व
किसी भी देश का भविष्य इस पर निर्भर करता है कि उसके नागरिक कितने पढ़े- लिखें है और कितने संस्कारी है। नागरिकों को ज्ञान देने का काम शिक्षक ही करते हैं और उनके बिन किसी का भी तरक्की करना मुश्किल है। चाहें कोई कितना भी बड़ा क्यों ना हो जाएं एक गुरू की जरुरत उसे जरुर पड़ती है। गुरू ही हमें सही मार्ग दिखाते हैं और हमारें उज्जवल भविष्य के लिए दिन रात मेहनत करते हैं। इन्हीं शिक्षकों को सम्मान देने के लिए इस दिवस को मनाना बेहद जरूरी है और इसका हर किसी के जीवन में बेहद महत्व है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines