Teacher Shameful Act: एक शिक्षक को माता-पिता के बाद और देवों से पहले आंका जाता है। वो तो आपने सुना ही होगा, ‘माता-पिता गुरु देवता’। लेकिन एक टीचर की शर्मसार कर देने वाली हरकत सामने आई है जिसे सुन सभी हैरान हो गए हैं। दरअसल एक 35 साल की टीचर ने अपने ही दो छात्रों का यौन शोषण किया है जिसमें उसे दोषी करार दिया गया है। कहा जा रहा है कि टीचर को 30 साल की सजा मिल सकती है। आइए जान लेते हैं कि क्या है पूरा मामला और आरोपी टीचर को कितनी होगी सजा?
2 लड़कों का किया यौन शोषण
सीबीएस 8 की रिपोर्ट के अनुसार , जैकलीन मा जिन्हें 2023 में अरेस्ट किया गया था। इन पर आरोप था कि उन्होंने दो छात्रों का यौन शोषण किया था। दरअसल 13 साल के एक लड़के के माता-पिता को शक हुआ कि उसका टीचर के साथ सही रिश्ता नहीं है। ऐसे में उन्होंने इसकी शिकायत की जिसके बाद टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन अगले ही दिन फिर से अन्य गंभीर अपराधों के इल्जाम में उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया। टीचर पर आरोप था कि उन्होंने दुराचार और बाल पोर्नोग्राफी से संबंधित अन्य भद्दे काम किए हैं।
यह भी पढ़ें:Jeet Adani-Diva Shah की जयमाला का वीडियो वायरल, 27 सेकंड में एक साथ दिखे सारे रंग
रह चुकी हैं ‘टीचर ऑफ़ द ईयर’
हैरान करने वाली बात ये है कि जिस टीचर पर ये गंभीर आरोप लगा है उन्हें साल 2022 में “टीचर ऑफ़ द ईयर” का अवार्ड मिला था। लेकिन इस सम्मान को पाने के सिर्फ 7 महीने बाद ही उन पर आरोप लगा कि उन्होंने दो छात्रों का यौन शोषण किया है। इस गंभीर आरोप के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस बारे में बात करते हुए डिप्टी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ड्रू हार्ट ने मीडिया को बताया, यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था, न केवल इसलिए कि उसने पुरस्कार जीता, बल्कि इसलिए भी कि वह समुदाय में एक जानी-मानी हस्ती थी।
उनका मानना है कि यह याचिका समझौता समुदाय को एक संदेश भेजता है, न केवल बच्चों पर यौन अपराधों के बारे में, बल्कि जब आप विश्वास की स्थिति का लाभ उठाते हैं, जब आप समुदाय में माता-पिता के साथ सद्भाव का लाभ उठाते हैं और आप उनके बच्चों के साथ ऐसा करते हैं, तो आपको भारी दंड का भुगतान करना होगा।
मा ने स्वीकार किया अपराध
जान लें कि मा ने चार मामलों में खुद के दोषी होने की बात को स्वीकार किया है। इन आरोपों में एक बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करना और नाबालिग का यौन शोषण करना शामिल है। डेली स्टार के अनुसार, उसने टीचर ने रोते हुए स्वीकार किया कि वो दोषी हैं।
यह भी पढ़ें: हो गई भविष्यवाणी… अरविंद केजरीवाल ही बनेंगे ‘दिल्ली के किंग’! क्या सच होगी टैरो कार्ड रीडर की प्रीडिक्शन
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
5 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
6 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
8 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines