Tamilnadu Flood Chennai rain Car bike floating Chennai: भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई दिन पहले तमिलनाडु में बारिश और चक्रवात को लेकर भविष्यवाणी की थी। जिसके बाद रविवार से तमिलानाडु में बारिश ने अपना कहर बरपा रखा है। इसके साथ ही यह अनुमान लगाया गया है कि कभी भी मिचौंग नाम का चक्रवात तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है। इसके लिए प्रशासन और मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि, चक्रवात से पहले ही तमिलनाडु में भारी बारिश देखने को मिल रही है। जिसके चलते सड़कें समंदर में तब्दील हो गईं हैं। इतना ही नहीं कारें और मोटरसाइकिल पानी में बह गईं।
कारें खिलौनों की तरह बहीं
सोशल मीडिया पर बारिश का कहर देखने को मिला है। इन वीडियो को देखने के बाद आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि इतने भारी भरकम वाहन पानी में खिलौने की तरह कैसे बह गए। बारिश का कहर यहीं नहीं थमा, ऐसा ही मंजर बस अड्डों, सड़कों, गलियों, रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला और इसके साथ-साथ एयरपोर्ट पर भी पानी भर गया। तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से सब कुछ अस्तव्यस्त हो गया है। इसके चलते राज्य सरकार ने एहतियाती के तौर पर आवश्यक कदम उठाए हैं। सरकार ने पांच दिनों तक स्कूल और दफ्तर बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 118 ट्रेनों को रद्द किया गया है।
News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ
सड़कें तब्दील हुईं समंदर में
सोशल मीडिया पर सामने आ रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि हर गली-सड़क पानी से भरी हुईं हैं। जिसके चलते वहां पर मौजूद वाहन पानी में तैरने लगे। इन वीडियो में तरफ पानी-पानी ही नजर आ रहा है ऐसी कोई जगह नहीं जहां पर पानी न हो। लोग एक ही जगह फंसे के फंसे रह गए। बारिश के वजह से सड़कें समंदर में तब्दील हो गई हैं। हालांकि, अभी कहा नहीं जा सकता है कि तमिलनाडु में बारिश से कब तक राहत मिलेगी क्योंकि अभी मिचौंग चक्रवात भी टकराने वाला है।
https://twitter.com/Swetha_little_/status/1731636936736174492
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines