Bus Accident Viral Video : कुछ दुर्घटनाओं को देखकर शरीर में सिहरन पैदा हो जाता है, धड़कने तेज हो जाती हैं। ऐसे कई दुर्घटनाओं के वीडियो सीसीटीवी में कैद हो चुके हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ऐसी ही एक दुर्घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक अनियंत्रित ट्रक को दुकान में घुसते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस दुर्घटना में हुए चमत्कार का वीडियो देखकर लोग हैरान हैं।
मामला तमिलनाडु का है, तमिलनाडु के डिंडीगुल में तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) की एक बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में घुस गई। बताया गया कि ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस एक दुकान में घुस गई जिसमें एक महिला मौजूद थी। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार बस अचानक दुकान में घुसी और सब कुछ तहस-नहस हो गया लेकिन महिला को बस मामूली चोटें आईं हैं।
खूब वायरल हो रहा है वीडियो
घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर @karthigaichelvan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो में सबसे खास बात ये है कि इस खतरनाक दुर्घटना के बाद भी महिला को कोई गंभीर चोट नहीं है। वह मामूली रूप से घायल हुई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
देखें वीडियो
एक रिपोर्ट के अनुसार, TNSTC की तरफ से कहा गया है कि दुर्घटना मानवीय भूल के कारण हुई। ड्राइवर ने बस ड्राइव करते समय सड़क सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया जिसके कारण यह घटना हुई है। ड्राइवर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है क्योंकि इसे लापरवाही माना गया है। सोशल मीडिया पर लोग महिला की जान बाल-बाल बचने पर कह रहे हैं कि मौत को इसने धोखा दे दिया।
यह भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर फोन से आग लगने का लाइव वीडियो, मोबाइल का इस्तेमाल कितना खतरनाक?
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इसे ही कहते हैं मौत को धोखा देना। एक अन्य ने लिखा कि आजकल लोगों की गाड़ी अधिक अनियंत्रित हो रही है, क्या इसके लिए और कड़े कानून नहीं बनाए जाने चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि महिला की किस्मत अच्छी थी या यमराज छुट्टी पर रहे होंगे। वरना बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन था। एक अन्य ने लिखा कि देश में इस वक्त इस तरह की घटनाओं की भरमार है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
20 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines