Taiwan Parliament Viral Video : संसद में सांसदों को बहस करते हुए आपने जरूर देखा होगा। कई बार संसद में बहस के दौरान सांसदों के बीच कहासुनी और तीखी बहस होती है। कई बार मारपीट की स्थिति पैदा हो जाती है। ताइवान की संसद का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांसद विधेयक को पारित होने से रोकने के लिए कागजात लेकर ही भाग गया।
ताइवान की संसद में बवाल
मामला 17 मई का है। ताइवान की संसद का एक सदस्य एक विधेयक को पारित होने से रोकने के लिए विधेयक की कॉपी लेकर भाग गया। बताया गया कि इस घटना से पहले ताइवान के सांसदों ने संसद में एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की, हाथापाई और मारपीट भी की।
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विधेयक को लेकर वोट डाले जाने से पहले ही कई सदस्य चिल्लाने लगे और हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं, एक-दूसरे पर धक्का-मुक्की करने लगे। सदन के सदस्य मेजों पर चढ़ गए और सहकर्मियों को फर्श पर गिरा दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि क्या ये वाकई संसद है? देखने को ऐसा लग रहा है कि किसी बाजार में मारपीट हो रही है और चोर चोरी करके भाग रहे हैं। एक ने लिखा कि यह शख्स इतनी तेजी से भागा है कि ओलंपिक में भी सबको पीछे छोड़ दे। एक अन्य ने लिखा कि सांसदों का व्यवहार लगातार गिरता जा रहा है।
एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लगता है कि ये लोग “नाइजीरियाई राजनेताओं” से सीख रहे हैं। ये शख्स जरूर नाइजीरिया गया होगा या नाइजीरिया की राजनीति को ध्यान से देख रहा होगा। एक शख्स ने लिखा कि एक बार भारत की संसद में कागजात फाड़े गए थे, कुछ हद तक मामला मारपीट तक पहुंच चुका था लेकिन गनीमत रही थी कि संसद की गरिमा बचा ली गई थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines