हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पावर कट से परेशान लोग बोरिया बिस्तर लेकर पहुंच गए विभाग के ऑफिस, अधिकारियों के हाथ-पांव फूले!

Surat News :  मामला गुजरात के सूरत का है। यहां के लोग बिजली की कटौती से इस कदर परेशान हुए कि बोरिया बिस्तर लेकर विभाग के दफ्तर पहुंच गए और वहीं सोते हुए विरोध जताने लगे।

विज्ञापन

Surat News : (ठाकुर भूपेंद्र सिंह) एक तरफ जहां गर्मी से लोग परेशान हैं तो वहीं बिजली की कटौती ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। गुजरात के सूरत में पावर कट से लो इस कदर परेशान हो गए कि बिजली विभाग के ऑफिस में ही धरना देने बैठ गए। लोग गद्दे, चटाई, थाली लेकर बिजली विभाग के दफ्तर पहुंचे और वहीं पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों को प्रदर्शन करता देख अधिकारियों के हाथ-पांव फूलने लगे।

प्रदर्शन करने पहुंचे एक शख्स ने कहा कि इतनी गर्मी में रात 9 बजे के बाद कभी भी पावर कट हो जाता है और फिर देर रात सप्लाई दी जाती है। जब इनसे शिकायत करो या सवाल पूछो तो संतोषजनक जवाब नहीं देते। ऐसे में हम जब हर तरफ से परेशान हो गए तो बोरिया बिस्तर लेकर बिजली विभाग के ऑफिस आ गए। यहां लाइट भी है और पंखे भी चल रहे हैं।

महंगी है फिर भी समय पर नहीं मिलती बिजली

वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली विभाग के दफ्तर में ही लोग बिस्तर लगाकर सो रहे हैं, धरना दे रहे हैं और बीच बीच में थाली और ताली बजाकर बिजली सप्प्लाई की मांग कर रहे हैं। एक शख्स ने कहा कि इतनी महंगी बिजली देते हैं लेकिन इसके बाद भी समय पर बिजली नहीं देते हैं।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी ने कहा कि ये लोग मीटर में चिप लगाने की बात कहते हैं लेकिन इनके एक ऐसा सिस्टम बनाना चाहिए कि अगर कभी बिजली काटने की नौबत आ रही है तो पहले लोगों को जानकारी दी जाए। आज लोगों को बस बेवकूफ और उल्लू बनाया जा रहा है, उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पावर कट से परेशान होकर हम यहां आए हैं।

यह भी पढ़ें : ‘150, 200 में ये मिल जाएगी’, विदेशी पर्यटकों के साथ शख्स ने की शर्मनाक करतूत, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

विज्ञापन

गर्मी से कब मिलेगी राहत?

बता दें कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25, 26 जून को दक्षिण गुजरात और दक्षिण सौराष्ट्र में अच्छी बारिश हो सकती है। जूनागढ़ में 28 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अगर अच्छी बारिश होती है तो तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और गर्मी से राहत मिल पाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola