Laurene Powell Jobs In Maha Kumbh : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। महाकुंभ की चर्चा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब हो रही है। बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। Apple कंपनी के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल भी प्रयागराज पहुंची हैं। इसके बाद वह गुरु स्वामी कैलाशानंद महाराज के आश्रम में भी गईं। लॉरेन पॉवेल प्रयागराज में कल्पवास करने वाली हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या होता है कल्पवास!
लॉरेन पॉवेल 40 सदस्य की टीम के साथ महाकुंभ आई हैं। लॉरेन पॉवेल महाकुंभ समेत कई अनुष्ठानों में हिस्सा लेंगी। 13 जनवरी को वह महाकुंभ में एक संन्यासी के भेष में दिखाई दीं। उनके शरीर पर भगवा कपड़ा था और रुद्राक्ष की माला लिए वह किसी साध्वी की तरह दिखाई दे रही थीं। आपको बता दें कि लॉरेन पॉवेल प्रयागराज में कल्पवास करने वाली हैं।
क्या होता है कल्पवास?
कल्पवास के लिए संगम के तट पर डेरा डाल कर कुछ समय विशेष नियम के साथ रहना होता है। मान्यता के अनुसार कल्पवास मनुष्य के लिए आध्यात्मिक विकास का जरिया माना जाता है। संगम पर माघ के पूरे महीने रुक कर निर्धारित नियमों का पालन कर पुण्य प्राप्त करने को ही कल्पवास कहा जाता है। इस दौरान लोगों को साफ सुथरे सफेद या पीले रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।
शास्त्रों के अनुसार कल्पवास की न्यूनतम अवधि एक रात्रि हो सकती है। इसे तीन रात, तीन महीना, छह महीना, छह वर्ष, 12 वर्ष या जीवनभर भी कल्पवास कर सकते हैं। अब लॉरेन पॉवेल कल्पवास करने वाली हैं। इसके लिए उन्हें कमला नाम दिया गया है और वह आने वाले कुछ दिन साध्वी की तरह बिताने वाली हैं।
लॉरेन पॉवेल सनातन धर्म में काफी गहरी आस्था रखती हैं। इसके साथ ही गुरु स्वामी कैलाशानंद को अपना गुरु मानती हैं। शनिवार को वह स्वामी कैलाशानंद गिरी, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर के आश्रम पहुंची थीं। इसके साथ ही वह काशी विश्वनाथ मंदिर भी पहुंची थीं, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की।
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
18 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
22 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
23 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines