Sonar Image Found Lost US Amelia Earhart Plan: दुनिया के बड़े रहस्यों में से अमेलिया इयरहार्ट का वह विमान है, जो साल 1937 में गायब हो गया था। गहरे समुद्र में खोज करने वाली एक कंपनी ने हाल ही में एक सोनार इमेज रिलीज की है। इस तस्वीर को लेकर कंपनी का कहना है कि इसमें फेमस और पहली महिला पायलट अमेलिया इयरहार्ट के उस विमान के अवशेष नजर आ रहे हैं, जो साल 1937 में पेसिफिक ओशन के ऊपर से गायब हो गया था। इसके बारे में एक रिपोर्ट भी सामने आई है।
इयरहार्ट का गायब विमान
साउथ कैरोलिना स्थित एक फार्म के डीप सी विजन (DSV) ने बताया कि इस तस्वीर को काफी खोज के बाद पेसिफिक ओशन के पश्चिमी हिस्से कैप्चर किया गया है, जहां से अमेलिया इयरहार्ट का विमान गायब हो गया था। ऐसा माना जाता है कि 39 साल की इयरहार्ट और 44 साल के नूनन के विमान का फ्यूल खत्म हो गया। इसकी वजह से उनका विमान हॉलैंड द्वीप के पास पेसिफिक ओशन में गिर गया।
यह भी पढ़ें: Video: लड़के ने गाया ऐसा रैप, सुनकर लोग बोले- ‘असली रैपर’ बादशाह इसे काम दें
सोनार तस्वीर में क्या दिखा?
DSV ने आगे बताया कि सोनार की जो तस्वीर सामने आई है वह काफी धुंधली है। इस तस्वीर को साइड स्कैन सोनार की मदद से 16,000 फीट की गहराई से पनडुब्बी द्वारा ली गई है। इस तस्वीर में इयरहार्ट के गायब विमान की आकृति दिखाई दे रही हैं।
क्या कहती है सोनार की तस्वीर
वहीं DSV के चीफ एग्जीक्यूटिव टोनी रोमियों ने बताया कि उन्हें हमेशा ऐसा लगता था कि इयरहार्ट और नूनन ने विमान को पानी पर धीरे से लैंड करने की पूरी कोशिश की होगी, वहीं अब सोनार से जो तस्वीर सामने आई हैं उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि ऐसा ही कुछ हुआ होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि रिसर्च टीम ने 90 दिनों तक 13 हजार 500 स्क्वार किलोमीटर तक पेसिफिक ओशन में खोजी है, जो अब तक की सबसे लंबी चलने वाली समुद्री खोज है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
20 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
1 day ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines