Viral Reel Of ‘Suhagraat’ : कुछ लोगों को रील बनाने का शौक इस कदर चढ़ चुका है कि वह अपनी निजी जिंदगी को भी सोशल मीडिया पर शेयर करने गुरेज नहीं कर रहे हैं। शादी की रील तो बहुत लोग बनवाते या बनाते हैं लेकिन क्या आपने किसी को दुल्हन की मांग में सिंदूर भरने और सुहागरात के दौरान रील बनाते देखा है?
सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शादी से लेकर पहली रात के दौरान अपनी दुल्हन के चेहरे से घूंघट उठाते दिखाई दे रहा है। अब सोशल मीडिया यूजर्स इस शख्स को ट्रोल कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि रील की दुनिया से बाहर निकलकर रियल दुनिया को एन्जॉय करना चाहिए तो कुछ कह रहे हैं कि ये शादी की परंपराओं का अपमान है।
इंस्टाग्राम पर @memecentral.teb नाम के यूजर ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपनी पत्नी की मांग में सिंदूर भरने के दौरान भी गाना गाकर रील बना रहा है। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि रियल या रील शादी है ये? रील अब भारतीय परंपराओं पर हावी हो गई है। ये हमारी परंपराओं की बेइज्जती है।
जिस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है और आलोचना हो रही है, उस शख्स के इंस्टाग्राम पर करीब 4 मिलियन फॉलोवर हैं। उसने अपनी शादी से लेकर सुहागरात के कमरे और बेड को भी रील में दिखाया गया है। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर इस शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है।
क्या कह रहे हैं लोग ?
लोगों का कहना है कि शादी जैसे व्यक्तिगत चीजों का इस तरह रील बनाकर परंपराओं, रीति रिवाज और मान्यताओं का उपहास नहीं करना चाहिए। शादी तक तो मामला ठीक था लेकिन सुहागरात की भी रील बनाकर अति कर दी है।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक यूजर ने लिखा कि शादी कर लेता भाई, फिर आराम से रील बना लेता। एक ने लिखा कि शादी का ठीक था लेकिन सुहागरात के कमरे और बेड का वीडियो बनाना जरूरी था क्या? एक ने लिखा कि आखिर रील का नशा इतना हावी क्यों हो गया है? एक ने सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि पहले शादी की परंपराओं को ठीक से निभा लेता, फिर वीडियो बनाता।
हालांकि कई यूजर्स इस शख्स का समर्थन भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये शख्स बेहद गरीब परिवार से आता है, रील से ही कमाई करता है। इससे कोई गलती हो गई तो इतना ट्रोल नहीं करना चाहिए।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
7 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
15 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
16 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines