अक्सर लोग पहाड़ों पर बर्फ देखने जाते हैं, कहते हैं बर्फ की सफेद चादर देखकर इंसान का मन और दिमाग दोनों शांत हो जाते हैं। लेकिन पर्यटकों द्वारा प्राकृतिक स्थलों पर कचरा फैलाने की समस्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन शिमला, मसूरी समेत उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से ऐसी फोटो सामने आती हैं।
इसी कड़ी में इन दिनों बर्फ पर कूड़ा पड़ा होने की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म reddit पर किसी ने ये फोटो शेयर की हैं। फोटो का कैप्शन है कि 9000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ से ढके क्षेत्र में गुटखे के दाग, प्लास्टिक की बोतलें, और स्नैक्स के रैपर पड़े हैं। पोस्ट में यह भी बताया गया है कि इस जगह पर मुश्किल से 100 लोग अब तक पहुंचे होंगे लेकिन बावजूद इसके यहां गंदगी पसरी हुई है। हालांकि पोस्ट में ये जानकारी शेयर नहीं की गई की फोटो कहां की है।
At 9,000 feet above sea level, there are hardly 100 tourists, yet there is Gutka & Litter in the snow
byu/obliveris inindiasocial
बचपन से दी जाए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग गुस्से में हैं और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने कमेंट कर इस मुद्दे प र सख्त कानून और जुर्माने की मांग की है। कई लोगों का मानना है कि केवल जुर्माना लगाना ही इस समस्या को हल करने के लिए पर्याप्त नहीं है। बचपन से ही बच्चों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा देनी चाहिए।
सोशल मीडिया पर निकला नेटिजन्स का गुस्सा
वायरल पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किया कि हम बिना जगह बर्बाद किए कहीं नहीं जा सकते। यह शर्मनाक है। एक अन्य ने कहा कि मैंने हाल ही में तुंगनाथ ट्रेल पर भी यही देखा। सफेद बर्फ पर शराब की बोतलें, गुटखा के पैकेट और लाल रंग के थूक के निशान थे। एक यूजर ने लिखा कि ईमानदारी से कहूं तो, हम गंदगी फैलाने के लिए भारी जुर्माना लगाने के हकदार हैं। दूसरे देश इन हरकतों पर सख्त जुर्माना लगाते हैं।
ये भी पढ़ें: सौरभ-मुस्कान केस के बाद नीले ड्रम से डरने लगे लोग, वायरल हुए मीम्स
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines