Snake Viral Video:कोबरा सांप की गिनती सबसे खतरनाक सांपों में होती है। भारत में बड़ी संख्या में लोगों की मौत इस सांप के काटने से होती है। कोबरा की फुफकार और चौड़ा फन ही इसकी पहचान है। सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मादा कोबरा अपने अंडों की रक्षा के लिए इस कदर फुफकार रही है कि देखकर शरीर कांप उठे।
वीडियो को मुरली वाले हौसला नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जो सांप के रेस्क्यू करने को लेकर प्रसिद्ध है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर में जब उन्होंने सांप की तलाश शुरू की तो एक जगह अंडे के साथ नागिन दिखाई दी। हलचल होते ही नागिन भड़क गई और अंडे के पास बैठकर फुफकारने लगी।
अंडे की रखवाली करता कोबरा
वीडियो में देख सकते हैं कि मादा कोबरा अपने फन फैलाए अंडे की रक्षा कर रही है। नागिन अंडे को बचाने के लिए एकदम तैयार बैठी है, ऐसा लग रहा है कि अगर कोई उसके या अंडों के पास गया तो वह डस लेगी। बता दें कि कोबरा सांप का जहर इतना खतरनाक होता है कि कुछ ही मिनटों में अगर इलाज ना मिले तो इंसान की मौत हो जाती है।
इस वीडियो को murliwalehausla24 नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसको 20 लाख से अधिक लोगों ने देखा है और 50 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट्स भी किया है।
यह भी पढ़ें: प्रज्वल के साथ शख्स की मां का गंदा वीडियो हुआ वायरल! दर्ज करवाया अपहरण का केस
एक ने कमेंट किया कि मां अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती है फिर रूप चाहे कोई भी हो , जानवर हो या इंसान मां तो बस मां होती है। दूसरे ने लिखा कि इसके के पास जाना खतरनाक हो सकता है कोबरा कितने गुस्से में है। एक ने लिखा कि इस स्थिति में सांप को छेड़ना मतलब मौत को दावत देना है। इसके बाद भी मुरली वाले भैया सांप का रेस्क्यू कर रहे हैं ताकि लोग आराम से घर में रह सकें। एक ने लिखा कि कोई भी मां अपने बच्चों के लिए बड़ी से बड़ी ताकत से लड़ सकती है, ये नागिन भी अपने बच्चों की रक्षा कर रही है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
23 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines