हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दूध नहीं, मिनरल वाटर पीते खतरनाक सांप का वीडियो वायरल; कुछ ही देर में ले लेता है जान

Snake Drinking Mineral Water Viral Video: एक सांप के पानी पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सांप एक अनाज के गोदाम में निकला था, जिसके बाद इसे रेस्क्यू किया गया था। रेस्क्यू करने वाले शख्स ने सांप को पानी पिलाया।

विज्ञापन
मध्य प्रदेश के बैतूल की घटना

Snake Drinking Mineral water Viral Video: मिनरल वाटर के एक Ad में आपने ऊंट को ब्रांडेड पानी पीते देखा होगा लेकिन अब एक सांप के मिनरल वाटर पीने का वीडियो वायरल हो रहा है। सांप को लोग दूध पिलाते हैं लेकिन कहा जाता है कि दूध पिलाने से सांप की मौत हो सकती है। मध्य प्रदेश के बैतूल का वीडियो वायरल हो रहा है।

गोदाम में मिला सांप

मिली जानकारी के मुताबिक, मामला बैतूल जिले के मुलताई का है। जहां अनाज व्यापारी वीरेन्द्र अग्रवाल के यहां खतरनाक सांप कोबरा अनाज की बोरियों के बीच बैठा था। गोदाम में सांप दिखाई देते ही लोग डर गए और सर्पमित्र श्रीकांत विश्वकर्मा को इसकी सूचना दी गई।

सर्पमित्र ने किया रेस्क्यू

सर्पमित्र श्रीकांत ने तत्काल गोदाम पहुंचकर कोबरा का रेक्स्यू किया। सांप का रेस्क्यू करने के बाद सर्पमित्र उसे जंगल में छोड़ देते हैं। सर्पमित्र श्रीकांत जब रेस्क्यू किए गए कोबरा को जब जंगल मे छोड़ने गए तो उन्होंने पाया कि सांप काफी डरा हुआ और घबराया हुआ था।

विज्ञापन

देखिए वीडियो


सर्पमित्र ने सबसे पहले सांप को बोतल से पानी पिलाया। यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। आमतौर पर लोग सांप को दूध पीते हुए देखते हैं, ऐसे में मिनरल वाटर पीते सांप का वीडियो देखकर लोग हैरत में है।

यह भी पढ़ें : Video : सिखाई ऐसी अंग्रेजी कि ‘मुर्दा’ भी बोल पड़ा, आलू वाले को भी बना दिया ‘अंग्रेज’

विज्ञापन

बेहद जहरीला था सांप

जिस साप का सर्पमित्र ने रेस्क्यू किया वो बेहद जहरीला होता है। सर्प मित्र ने बताया कि अगर यह सांप किसी को काट लेता तो चंद मिनटों में पीड़ित की मौत हो जाती। सर्प मित्र ने यह भी कहा कि सांप काट ले तो तुरंत अस्पताल जाना चाहिए ना कि बाबा और झाड़ फूंक के चक्कर में फंसना चाहिए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola