World Latest News: सिगरेट का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, यह बात सिगरेट के पैकेट पर लिखी होती है। हर किसी को पता है कि सिगरेट पीना कितना नुकसानदायक है? सिगरेट पीने से लंग्स खराब होते हैं, टीबी जैसी खतरनाक बीमारी इसी वजह से लगती है। कई दफा सिगरेट लंग्स कैंसर का कारण भी बनती है। एक नई स्टडी रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि कैसे सिगरेट आपकी जिंदगी के पलों को खत्म करती है। ‘यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन’ के रिसर्चर्स ने खुलासा किया है कि अगर आप सिगरेट का सेवन करते हैं तो तुरंत बंद कर देना चाहिए। चेन स्मोकर्स की जिंदगी को सिगरेट धीरे-धीरे खत्म करती है।
यह भी पढ़ें:बीमा के सवा करोड़ पाने के लिए रची साजिश, खुद को मरा दिखाने को कब्र से निकालकर कार में जलाया शव, ऐसे खुला राज
धूम्रपान करने वालों को नए साल पर इसे छोड़ने का संकल्प लेना चाहिए। औसतन एक सिगरेट इंसान की जिंदगी के 20 मिनट कम करती है। अगर कोई शख्स दिन में 20 सिगरेट पीता है तो रोजाना आपकी जिंदगी के 7 घंटे कम होते हैं। जर्नल ऑफ एडिक्शन में प्रकाशित विश्लेषण के अनुसार एक सिगरेट पुरुष की जिंदगी के 17 और महिला की जिंदगी के 22 मिनट कम करती है। रिसर्च में शराब और तंबाकू पर खास जानकारी जुटाई गई है।
यूके में हर साल मरते हैं 80 हजार लोग
स्मोकिंग के कारण दुनियाभर में मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। लोग बढ़ती उम्र के साथ बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सिगरेट की वजह से हर साल 10 में से 3 लोगों की मौत होती है। यूके में ही लगभग 80 हजार लोग हर साल सिगरेट की वजह से मरते हैं। इंग्लैंड में जितनी मौतें कैंसर से होती हैं, उनमें एक चौथाई का कारण सिगरेट है। रिसर्चर्स के मुताबिक आम आदमी की तुलना में सिगरेट पीने वाला शख्स जल्दी बीमार होता है। उदाहरण के तौर पर 60 साल का कोई शख्स अगर सिगरेट पीता है तो उसका स्वास्थ्य सिगरेट न पीने वाले 70 साल के शख्स जैसा होगा।
यह भी पढ़ें:बालिग हो साली तो जीजा संग संबंध अपराध है या नहीं? पढ़ें इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला
हालांकि कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो सिगरेट पीते हैं, लेकिन उनकी आयु लंबी होती है। सिगरेट की वजह से कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो 40 की उम्र भी पार नहीं कर पाते। धूम्रपान करने वाले लोगों की आदतें, सिगरेट का ब्रांड, कश की संख्या और कितनी गहराई तक सांस लेते हैं, ये अलग-अलग हो सकते हैं? रिपोर्ट में कहा गया है कि किसी भी उम्र में स्मोकिंग छोड़ सकते हैं। ये मौत का एस्केलेटर है, जितनी जल्दी छोड़ेंगे, लंबा जीवन जीएंगे।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines