Signature Bridge Auto Viral Video Delhi Police Action: दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो से स्टंट करने वालों पर दिल्ली पुलिस ने एक्शन लिया है। पुलिस ने बताया कि स्टंट में इस्तेमाल किए गए ऑटो को सील कर दिया है। इतना ही नहीं, हजारों का चालान भी किया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें ऑटो से लटककर एक शख्स ने स्टंट किया था। इस घटना में एक साइकिल सवार भी घायल हुआ था।
वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए दिल्ली पुलिस ने बताया कि प्रकरण का संज्ञान लेते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ऑटो रिक्शा को सीज़ करते हुए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कई धाराओं में कुल ₹32,000 का चालान किया। दिल्ली पुलिस ने चालकों को आगाह करते हुए कहा कि सड़कें स्टंट के लिए नहीं बल्कि आवाजाही के लिए बनी हैं।
स्टंट में इस्तेमाल किए गए ऑटो के खिलाफ दिल्ली पुलिस के एक्शन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स का कहना है कि ऐसे छपरियों पर ऐसी ही कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। एक ने लिखा कि बहुत ही अच्छा काम किया दूसरों की जिंदगी से खेलने वालों को कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए! एक अन्य ने लिखा कि घायल हुए साइकिल सवार को मुआवजा भी देना चाहिए और इसकी रकम इसी ऑटो रिक्शा चालक से वसूली जानी चाहिए।
वीडियो देख भड़क गए थे सोशल मीडिया यूजर्स
दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक शख्स ऑटो से बाहर लटककर स्टंट कर रहा था। इस दौरान सड़क पर गुजर रहे एक साइकिल सवार से टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार शख्स चोटिल हो गया था। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई थी।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
13 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines